bell-icon-header
फर्रुखाबाद

Weather Farrukhabad this week: 18 सितंबर को मौसम की मार, होगी मूसलाधार बारिश

Farrukhabad weather prediction Heavy rain alert, weather this week मौसम विभाग ने बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार बुधवार को जमकर बारिश होगी। आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। जानें फर्रुखाबाद में इस हफ्ते कैसा मौसम रहेगा?

फर्रुखाबादSep 16, 2024 / 07:25 am

Narendra Awasthi

Weather Farrukhabad आईएमडी ने 17 सितंबर की शाम से 18 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार दिन और रात में जमकर बारिश होगी। तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। फर्रुखाबाद में तापमान भी 18 सितंबर को सबसे कम रिकॉर्ड होगा। जब अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे गिर जाएगा। लेकिन रविवार आते आते एक बार फिर तापमान 34 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार रात से बारिश का जो सिलसिला शुरू होगा। वह बुधवार को पूरे दिन और रात में भी रहेगा।
यह भी पढ़ें

विशेष संप्रदाय के युवक ने कई युवतियों को अपनी जाल में फंसाया, शारीरिक शोषण का वीडियो किया वायरल

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। रात में भी बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

फर्रुखाबाद में कैसा रहेगा 17 सितंबर का मौसम

मंगलवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर को बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। विशेष कर रात को झमाझम बारिश होने की संभावना है। इस भी तेज हवाएं भी चलेगी।

कैसा रहेगा 18 से 22 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 18 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। 84 प्रतिशत बारिश होने की चेतावनी दी गई है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। शनिवार 21 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। 22 सितंबर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Farrukhabad / Weather Farrukhabad this week: 18 सितंबर को मौसम की मार, होगी मूसलाधार बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.