bell-icon-header
फर्रुखाबाद

खेत के मामूली से विवाद को लेकर मार दी गोली, मौत

पुष्पेंद्र अपनी खेत की मेड़ ठीक कर रहा था कि तभी डॉक्टर हरिनंदन सिंह अपने घरवालों के साथ आया और गोलीबारी चालू कर दी।

फर्रुखाबादOct 01, 2017 / 11:11 pm

Ashish Pandey

Farrukhabad

फर्रुखाबाद. घटना फर्रुखाबाद के ग्राम गढिय़ा थाना नवाबगंज की है। मृतक पुष्पेंद्र पुत्र बलिहार निवासी ग्राम गढिय़ा थाना नवाबगंज के पिता की 2 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। गांव के ही डॉक्टर हरिनंदन सिंह यादव से 2 दिन पूर्व खेत की मेड़ को लेकर मामूली सा विवाद हुआ था। वही विवाद पुष्पेंद्र की मौत का कारण बन गया।
ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को पुष्पेंद्र अपने खेतों की तरफ शौच के लिए गया और वहीं अपनी खेत की मेड़ ठीक करने लगा तभी उधर से डॉक्टर हरिनंदन सिंह अपने घरवालों के साथ आया और गोलीबारी चालू कर दी, जिससे पुष्पेंद्र को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। गोलीबारी में पुष्पेंद्र के दो चाचा अजब सिंह और राजीव भी घायल हो गए। पुष्पेंद्र की मौत के बाद डॉक्टर हरिनंदन सिंह अपने घरवालों के साथ गांव से फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद थाना नवाबगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घायलों को लोहिया अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। मृतक पुष्पेंद्र के घर वालों ने ग्राम प्रधान उमेश यादव, हरिनंदन सिंह और अंतराम, धर्मवीर, हरभान, जितेंद्र, कर्मवीर,ओमबीर, सत्यवीर इन सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आखिर सपा नेता ने क्यो गोली मारी
सपा नेता डॉक्टर हरिनन्दन यादव अपने गांव में सबसे अधिक दबंग माना जाता है। मृतक और उनके खेत पास पास हैं, क्या उसको मारने के बाद जमीन को अपने कब्जे में लेना चाहता था क्योंकि उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि मेड़ बनाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक पुष्पेंद्र नाम के आदमी की गोली लगने से मौत हो गई है। घायलों को उपचार लिए भेजवा दिया गया। मृतक के घर वालों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, चाहे वक किसी भी पार्टी का नेता क्यो न हो जो गलत काम करेगा वह सजा का हकदार होगा।
 

Hindi News / Farrukhabad / खेत के मामूली से विवाद को लेकर मार दी गोली, मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.