bell-icon-header
इटावा

शिवपाल सिंह यादव ने कहा लोकसभा में सत्ता पक्ष की मनमानी नहीं चलेगी, विधानसभा उपचुनाव पर भी बोले

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा में बीजेपी और उसके सहयोगी पार्टियों की मनमानी चलने नहीं दी जाएगी। विधानसभा के उपचुनाव में भी उन्होंने बड़ा दावा किया है।

इटावाJun 23, 2024 / 06:27 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि विधानसभा उपचुनाव में सपा इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी और सभी 10 सीटों पर सफलता हासिल करेगी। पेपर लीक मामले में भी उन्होंने सरकार पर बड़ा हमला किया है। शिवपाल सिंह यादव आईटीआई चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा के उप चुनाव में भी इंडिया गठबंधन को सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें

बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य 24 जून को देंगे सामूहिक इस्तीफा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव में मिली सफलता को एक बार फिर दोहराएगी। सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कार्यकर्ताएं उत्साहित हैं। इसका असर विधानसभा के उपचुनाव में भी दिखाई पड़ेगा।

समाजवादी पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी

करहल विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव होना है। एक सवाल के जवाब में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जल्दी सपा पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। इंडिया गठबंधन लोकसभा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगा। इस बार विपक्ष के पास काफी सीटें हैं। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को मनमर्जी करने नहीं दिया जाएगा। ‌

संबंधित विषय:

Hindi News / Etawah / शिवपाल सिंह यादव ने कहा लोकसभा में सत्ता पक्ष की मनमानी नहीं चलेगी, विधानसभा उपचुनाव पर भी बोले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.