भरथना थाना क्षेत्र के उमरसेंड-रपटपुरा के पास 28 अप्रैल 2022 को खून से लथपथ प्रेमी युगल का शव मिला था। घटना की जानकारी घायल सुमित ने पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर दोनों की शिनाख्त अरुण राठौर निवासी चंदपुरा और पूनम यादव निवासी सलैया मामन के रूप में हुई। जिनके पास ही 315 बोर का तमंचा भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने मृतक परिजनों को दोनों की हत्या की जानकारी दी। सुमित ने पुलिस को बताया कि वह मौके से गुजर रहा था। तो देखा कि बदमाशों ने युवक और युवती को गोली मार दी। उसे भी गोली मार कर घायल कर दिया।
कीटनाशक बैचने वाले कर ले यह काम, वरना अपने आप निरस्त हो जायेगा लाईसेंस
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया
पुलिस की छानबीन में सुमित की दी गई जानकारी झूठ निकली। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सुमित और पूनम के बीच प्रेम संबंध था। लेकिन सुमित की शादी होने के बाद पूनम ने सुमित से दूरी बनाते हुए अरुण से दोस्ती कर ली। दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। जो सुमित को पसंद नहीं थी और उसने दोनों की हत्या करने का निश्चय किया। मौका पाकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। मौत की झूठी कहानी पुलिस को बताई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।