bell-icon-header
इटावा

लोकसभा चुनाव 2024 अंतिम रिजल्ट: बीजेपी नहीं बचा पाई अपना गढ़, सपा ने हासिल की जीत

लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को सपा के घर में करारी हार मिली है। इटावा सीट भी नहीं बचा पाई है। सपा ने 2019 की हार का बदला लेते हुए एक बार फिर कब्जा कर लिया है। जानें प्रत्याशियों के नाम और प्राप्त किए गए मतों की संख्या-

इटावाJun 04, 2024 / 10:24 pm

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने इटावा की सीट गंवा दी है। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार दोहरे ने यहां से जीत हासिल की है। उन्होंने 58419 वोटो से भाजपा प्रत्याशी को हराया है। 2019 के चुनाव में डॉक्टर रामशंकर कठेरिया ने बीजेपी से जीत हासिल की थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी सीट नहीं बचा सके। बहुजन समाज पार्टी की सारिका सिंह को तीसरा स्थान मिला है।
यह भी पढ़ें

कानपुर में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, पांच साल की बच्ची को फुटपाथ से उठा ले गए थे कुत्ते

इटावा संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार दोहरे 490747 वोट लेकर नंबर एक पर बने हैं। जबकि भाजपा के डॉक्टर रामशंकर कठेरिया 432328 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बहुजन समाज पार्टी की सारिका सिंह बघेल ने 96541 वोट प्राप्त किया है।
नोटा को 6266 वोट मिले

अन्य प्रत्याशियों में निर्दलीय सुनील सोनकर को 2963, मुलायम सिंह को 1708, सम्यक पार्टी की भुवनेश कुमारी को 1657, जनता समाजवादी पार्टी (विवेक राज) के विवेक राज को 1574 वोट मिले हैं। ‘इनमें से कोई नहीं, यानी ‘नोटा’ को 6266 वोट मिले हैं। इस प्रकार कुल 1033784 वोटो की गिनती हुई है। पोस्टल वोट की संख्या 3163 है। जिसमें सबसे अधिक बीजेपी प्रत्याशी को मिला है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Etawah / लोकसभा चुनाव 2024 अंतिम रिजल्ट: बीजेपी नहीं बचा पाई अपना गढ़, सपा ने हासिल की जीत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.