समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। हर वर्ग आज भाजपा सरकार की नितियों की मार झेल रहे है। निकाय चुनाव खत्म होने के बाद अब हम 2024 की तैयारी में जुटेंगे। जनता 2024 में भाजपा को हराएगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर शिवपाल यादव ने कहा कि हम ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर चुनाव में जाएंगे।
आजम खान के केस से न्याय मिलने की शुरुआत हो गई हैशिवपाल यादव ने आजम खान, इरफान सोलंकी और अफजाल अंसारी के खिलाफ मुकदमों पर कहा कि इनको परेशान किया जा रहा है। हाल ही में आजम खान पर न्यायपालिका से फैसला आया है। अब लगता है कि इरफान सोलंकी और अफजाल अंसारी को भी न्याय मिलेगा।