bell-icon-header
इटावा

इटावा में खजाना के लिए बच्चे का सर धड़ से अलग किया, तंत्र-मंत्र के बाद की गई हत्या

इटावा में गड़े हुए खजाने को लेकर एक मासूम बच्चे की निर्दयता से हत्या कर दी गई। उसका सर धड़ से अलग कर दिया गया। जिसकी बलि चढ़ाई गई थी। 5 दिनों बाद बच्चों का शौक बरामद हुआ था। जानें कैसे हुआ खुलासा-

इटावाMay 16, 2024 / 07:00 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के इटावा में खजाना के लिए एक 8 वर्षीय बच्चे की बलि चढ़ा दी गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब घर के पीछे सफाई कर रही मां को दुर्गंध ने विचलित कर दिया। वह जिधर से दुर्गंध आ रही थी। उधर को चल पड़ी। पुलिस को भी जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खुदवाया। तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। गड्ढे से 5 दिनों से गायब बच्चे का शव मिला जिसका असर धड़ से अलग था। मृतक परिजन ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। तीन लोग नामजद थे। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य पहले ही जेल में बंद है। ‌
यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें क्या होगा पैकेट में?

घटना 15 मई 2024 की है। मुलायम सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी सिरसा की मढै़या थाना जसवंत नगर ने तहरीर देकर बताया था कि उसका पुत्र 8 वर्षीय ओम जी गायब हो गया। जिसकी गुमशुदगी की दर्ज कराई गई थी। 20 अप्रैल को ओम जी का शव मिला था। मृतक परिजन ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आगरा का रहने वाला लव कुश जो रिश्तेदारी में आया था। मुख्य आरोपी है, ने पूछताछ के दौरान घटना का खुलासा किया। जिसमें उसने दो अन्य के घटना में शामिल होने की जानकारी दी थी। इसमें मानसिंह 8 मई को अदालत में हाजिर हो गया था। जिसे रिमांड में लेने के प्रयास किया जा रहे हैं।

तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि तीसरे आरोपी गंगा सिंह पुत्र छैल बिहारी निवासी सिरसा की मढै़या थाना जसवंत नगर इटावा को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की घटना के के पीछे के कारण के विषय में एसएसपी ने बताया कि तंत्र-मंत्र से गड़े हुए खजाने के लिए बच्चे की हत्या की गई थी। अभी और भी पूछताछ की जा रही है। घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Etawah / इटावा में खजाना के लिए बच्चे का सर धड़ से अलग किया, तंत्र-मंत्र के बाद की गई हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.