bell-icon-header
एटा

दो साल युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद थाने पहुंची महिला, जानिए ऐसा क्या हुआ!

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली का मामला। यहां के एक युवक पर कन्नौज की एक महिला ने दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

एटाNov 18, 2019 / 01:41 pm

suchita mishra

रेप

एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली के एक युवक पर कन्नौज की एक महिला ने दो साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि शादी का झांसा देकर युवक ने दो साल तक उसे अपने घर पर रखा और उसका शोषण किया। बाद में शादी से मुकर गया। महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें

राम मंदिर के लिए ब्रज के इस शहर में बनाया जा रहा 2100 किलो का घंटा, खासियत जानने के लिए पढें पूरी खबर, देखें वीडियो

ये है पूरा मामला
महिला के अनुसार थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला ख्याली में उसकी बहन की ससुराल है। वहां उसकी मुलाकात मनोज नाम के शख्स से हुई थी। महिला के पति की पांच साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। ऐसे में युवक ने उससे शादी करने का वादा किया और उसे अपने घर पर साथ रखने लगा। दो साल तक महिला युवक के साथ उसके घर पर रही। इस बीच युवक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। जब महिला ने दो साल बाद शादी की बात कही तो वो मुकर गया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद महिला इंसाफ मांगने थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में मिरहची थाना प्रभारी सीतराम सरोज का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindi News / Etah / दो साल युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद थाने पहुंची महिला, जानिए ऐसा क्या हुआ!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.