bell-icon-header
मनोरंजन

Vada Pav Girl Chandrika Gera Dixit को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

Vada Pav Girl Arrest News: भारी विरोध प्रदर्शन और धक्का-मुक्की के बाद दिल्ली की मशहूर ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबईMay 03, 2024 / 05:45 pm

Saurabh Mall

Vada Pav Girl Chandrika Gera Dixit Arrested News

Vada Pav Girl Chandrika Gera Dixit: दिल्ली पुलिस ने ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी की वजह बुधवार, 1 मई को चंद्रिका गेरा दीक्षित और दिल्ली पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक बताई जा रही है। गिरफ्तारी की भनक लगते ही लोग सोशल मीडिया इंफ़्लुवेनसर चंद्रिका (Vada Pav Girl Chandrika Gera Dixit) के समर्थन में उतर गए।

गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

चंद्रिका गेरा दीक्षित की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग दिल्ली पुलिस की एक्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो वहीं कुछ सही ठहरा रहे हैं।
दरअसल दिल्ली पुलिस ने ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका गेरा दीक्षित को सड़क पर पाव की गाड़ी लगाने से मना किया था। जिसके बाद वायरल गर्ल ने कड़ा विरोध किया था। चंद्रिका दिल्ली के सैनिक विहार में गाड़ी लगाकर लोगों को पाव बेचतीं हैं। आप भी देखें वायरल वीडियो-

Hindi News / Entertainment / Vada Pav Girl Chandrika Gera Dixit को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.