bell-icon-header
मनोरंजन

Tokyo Olympics 2020 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, बॉलीवुड में जश्न का माहौल

भारत की हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर 41 साल के इंतजार को खत्म कर दिया है, जहां पूरे देश में खुशी का माहौल देखा जा रहा है, वहीं बॉलीवुड में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुखी जाहिर कर रहे हैं।

Aug 05, 2021 / 11:41 am

Shalu Saini

भारत की जीत पर बॉलीवुड में जश्न का माहौल

टोक्यो ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पूरे 4 दशक के इंतजार के बाद भारत को यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी है। मैच के शुरुआती मुकाबले में टीम इंडिया की स्थिति कुछ खास नहीं थी पर टीम इंडिया ने वापसी करते हुए जीत अपने नाम कर ली। भारतीय हॉकी टीम की इस सफलता पर पूरे देश में जश्न का माहौल है, जहां देशवासी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं इंटरटेनमेंट जगत में भी इसका खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी को जाहिर किया है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कही जाने वाली अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए ट्वीट किया है । वे ट्वीट करते हुए लिखते हैं कि इतिहास के पुनर्लेखन पर टीम इंडिया को बधाई! 41 साल बाद ओलंपिक पदक! क्या मैच, क्या वापसी! #टोक्यो2020
https://twitter.com/hashtag/Tokyo2020?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं बॉलीवुड के किंग खान यानि की शाहरुख खान ने भी भारत की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की है, ट्विटर के जारिए किंग खान लिखते है कि बहुत खूब!! भारतीय पुरुष हॉकी टीम बधाई। लचीलापन और कौशल अपने चरम पर है। क्या रोमांचक मैच है।
https://twitter.com/iamsrk/status/1423124431275102217?ref_src=twsrc%5Etfw
इधर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सनी देओल ने भी भारत की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्वीट करते हुए सनी देओल लिखते है कि

हम जीत गए !!!!
क्या शानदार जीत है
हमारी टीम को प्रणाम।
हमारी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को कांस्य पदक
#हॉकी #IndiaAtTokyo2020
#IndvsGer
https://twitter.com/hashtag/Hockey?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने भी भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। निम्रत कौर लिखती है कि पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई!!! बिल्कुल अविश्वसनीय #ओलंपिक

https://twitter.com/hashtag/Olympics?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं साउथ और बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री तम्मना भाटिया फोटो शेयर करते हुए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है, वे लिखती है कि एक जीत जो इतिहास में दर्ज होगी! भारत का झंडा,
हमारी पुरुष हॉकी टीम क्या शानदार प्रदर्शन है।
41 साल बाद कांस्य पदक घर लाया! बधाई हो टीम इंडिया भारत का झंडा #ओलंपिक #Cheer4India #BackTheBlue
https://twitter.com/hashtag/Olympics?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कुणाल कपूर अपने ट्वीट में लिखते है कि ऐतिहासिक! क्या अविश्वसनीय मैच है! ऐसी अविश्वसनीय भावना और दृढ़ संकल्प! आप सभी पर बहुत गर्व है! जय हिंद !! भारत का झंडा #Tokyo2020 #IndianHockey
https://twitter.com/hashtag/Tokyo2020?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने भी टीम को बधाई दी है, वह लिखते है कि ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक खेल पदक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। #TeamIndia #Nationalpride
#Tokyo2020

Hindi News / Entertainment / Tokyo Olympics 2020 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, बॉलीवुड में जश्न का माहौल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.