scriptमानुषी ने दुल्हन के लिबास में करवाया फोटोशूट, भड़के लोगों ने कहा- संस्कृति का नाश कर रही है ये लड़की? | manushi chillar latest bridal photoshoot troll on a photo | Patrika News
मनोरंजन

मानुषी ने दुल्हन के लिबास में करवाया फोटोशूट, भड़के लोगों ने कहा- संस्कृति का नाश कर रही है ये लड़की?

Manushi Chhillar ने ब्राइडल फोटोशूट करवाया है।

Apr 06, 2019 / 11:32 am

Riya Jain

मानुषी ने दुल्हन बन करवाया फोटोशूट, भड़के लोगों ने कहा- संस्कृति का नाश कर रही है, क्यों नहीं पहनी पैंट?

मानुषी ने दुल्हन बन करवाया फोटोशूट, भड़के लोगों ने कहा- संस्कृति का नाश कर रही है, क्यों नहीं पहनी पैंट?

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली manushi chhillar लगातार अपनी खास तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में मानुषी ने ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। इस दौरान वह खूबसूरत अवतार में नजर आईं। लेकिन फैंस को मानुषी की एक तस्वीर पसंद नहीं आईं। जिसके कारण वह ट्रोल की जा रही हैं।

manushi-chillar-latest-bridal-photoshoot-troll-on-a-photo

मानुषी ने यह फोटोशूट फैशन डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन के लिए करवाया है। मानुषी इस फोटोशूट के दौरान ब्लू- गोल्डन, व्हाइट-गोल्डन और पीले रंग के लहंगे में नजर आई।

manushi-chillar-latest-bridal-photoshoot

लेकिन पीले रंग की ड्रेस फैंस को ज्यादा पसंद नहीं आई। व्यूअर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। कुछ लोगों ने इसपर अच्छे कमेंट किए तो किसी ने इसपर मजाक बनाया।

manushi-chillar

एक यूजर ने कमेंट किया कि यह पैंट पहनना भूल गई है। दूसरे यूजर ने कहा कि आप इंडियन कल्चर का नाश कर रहे है। गौरतलब है की इससे पहले भी मानुषी कई तस्वीरों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।

Hindi News / Entertainment / मानुषी ने दुल्हन के लिबास में करवाया फोटोशूट, भड़के लोगों ने कहा- संस्कृति का नाश कर रही है ये लड़की?

ट्रेंडिंग वीडियो