scriptShraddha Kapoor ने पहली बार अपनी शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया कब करने जा रही हैं शादी | Patrika News
बॉलीवुड

Shraddha Kapoor ने पहली बार अपनी शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया कब करने जा रही हैं शादी

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा…

मुंबईJul 19, 2024 / 06:38 pm

Saurabh Mall

Shraddha Kapoor News

Shraddha Kapoor News

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगी। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्त्री 2 के ट्रेलर लॉन्च पर अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वो स्त्री है, उसका जब मन करे तब शादी करेगी।
Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor

कौन हैं श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड?

श्रद्धा कपूर के बॉयफ्रेंड का नाम राहुल मोदी (Shraddha Kapoor Boyfriend Rahul Modi) है। राहुल मोदी जाने-माने लेखक और सहायक निर्देशक हैं। वह बी-टाउन के फेमस राइटर भी हैं। उन्होंने प्यार का पंचनामा बनाने वाले लव रंजन के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। इसके अलावा श्रद्धा ने राहुल के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में काम किया था।

श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी

Shraddha Kapoor Boyfriend Rahul Modi
Shraddha Kapoor Boyfriend Rahul Modi
श्रद्धा कपूर ने जून में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके राहुल मोदी (Shraddha Kapoor Boyfriend Rahul Modi) के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। राहुल मोदी अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर से तीन साल छोटे हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनकी क्यूट एक्ट्रेस कब शादी कर रही हैं।

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Shraddha Kapoor ने पहली बार अपनी शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया कब करने जा रही हैं शादी

ट्रेंडिंग वीडियो