scriptमलाइका को मिस्ट्री मैंन संग देख अर्जुन कपूर का टूटा दिल, एक्टर ने किया Cryptic Post बोले- चाहे चीजें कैसे भी… | Arjun Kapoor Cryptic Post amid breakup rumours with gf malaika arora | Patrika News
बॉलीवुड

मलाइका को मिस्ट्री मैंन संग देख अर्जुन कपूर का टूटा दिल, एक्टर ने किया Cryptic Post बोले- चाहे चीजें कैसे भी…

Arjun Kapoor Cryptic Post: मलाइका के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

मुंबईJul 20, 2024 / 04:34 pm

Kirti Soni

Arjun Kapoor Cryptic Post

Arjun Kapoor Cryptic Post

Arjun Kapoor Cryptic Post: मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें लम्बे समय से चल रही हैं। कपल को काफी समय से साथ में भी नहीं देखा गया है। पहले अक्सर मलाइका और अर्जुन को साथ में स्पॉट किया जाता था। बीते दिनों अर्जुन कपूर को अनंत अंबानी के शादी में देखा गया था। अर्जुन के डान्स करते हुए वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे थे। मलाइका अरोड़ा अनंत और राधिका के शादी में नहीं गई थीं। उस दौरान एक्ट्रेस वेकेशन को एंज्वाय कर रही थीं। जहां अर्जुन कपूर के साथ बाकी के स्टार्स ग्रांड वेडिंग में मस्ती कर रहे थे वहीं मलाइका अपने वेकेशन के फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही थीं। इसी बीच मलाइका ने एक मिस्ट्री मैन के साथ एक फोटो लगाई थी। इन सभी कारण की वजह से मलाइका और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें चल रही हैं। अब अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्रम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखते हुए कपल के फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि उन्हें मलाइका का मिस्ट्री मैं के साथ वाला पोस्ट पसंद नहीं आया है। मलाइका के पोस्ट से अर्जुन को ठेंस पहुंची है।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम क्रिप्टिक पोस्ट (Arjun Kapoor Cryptic Post)

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में इक पोस्ट शेयर किया है जिसमें पॉजिटिव रहने की बात की है। अर्जुन ने पेस्ट शेयर करते हुए लिखा, “पॉजिटिव रहने का मतलब ये नहीं कि चीजें ठीक हो जाएंगी। बल्कि इसका मतलब ये है कि आप ठीक रहेंगे, चाहे चीजें कैसे भी हों।” इससे पहले एक्टर ने जून महीने में भी ऐसा ही कुछ नोट पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था, “जीवन में हमारे पास दो ऑप्शन होते हैं। या तो हम अपने अतीत में ही खो जाएं या फिर भविष्य के बारे में सोचें और आगे बढ़ें।”
मलाइका ने भी कुछ समय पहले एक ऐसा ही पोस्ट किया था उसमें लिखा था, “जब वो कहते हैं कि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो उसे दो बार और करें और उसकी फोटो ले लें।’ वहीं, दूसरे पोस्ट में लिखा था, ‘पृथ्वी का सबसे बड़ा खजाना वो लोग हैं, जो हमें प्यार करते हैं। हमारा सपोर्ट करते हैं। उन्हें खरीदा या बदला नहीं जा सकता। और ये खजाना हममें से कुछ के पास ही है।”

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / मलाइका को मिस्ट्री मैंन संग देख अर्जुन कपूर का टूटा दिल, एक्टर ने किया Cryptic Post बोले- चाहे चीजें कैसे भी…

ट्रेंडिंग वीडियो