हॉट सीट है करहल एग्जिट पोल से आए रुझानों में भाजपा एक बार फिर यूपी में सरकार बना रही है। इन सबके बीच लोगों की नजर सबसे ज्यादा चर्चित मैनपुरी की करहल विधानसभा भी है। करहल विधानसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। और उनको चुनौती दे रहे हैं भाजपा के आगरा सासंद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।
यह भी पढ़ें
Exit polls : एग्जिट पोल्स गलत यूपी नेता एक सुर में बोले, जानें इनके नाम
अखिलेश यादव या एसपी सिंह बघेल यादव गढ़ मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश यादव पहली बार चुनाव लड़े हैं। पूरे देश की निगाहें इस वीवीआईपी सीट पर लगी हैं। भाजपा के एसपी सिंह बघेल के पक्ष में गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने जनसभाएं की। पर करहल विधानसभा सीट से कौन जीतेगा यह वक्त बताएगा। यह भी पढ़ें