bell-icon-header
शिक्षा

UGC NET Result 2024 : इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट, क्या आजीवन मान्य रहता है स्कोरकार्ड?

UGC NET Result : इस परीक्षा का आयोजन असिसटेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलो और पीएचडी प्रोग्राम के लिए किया जाता है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसे…

नई दिल्लीSep 29, 2024 / 02:58 pm

Anurag Animesh

UGC NET Result : UGC NET RESULT JUNE 2024 का इंतजार छात्र बहुत बेसब्री से कर रहे हैं। इस परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30 अगस्त को करवाया गया था। साथ ही 2, 3, 4 और 5 सितंबर को भी इस परीक्षा का आजोयन करवाया गया था। UGC NET परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। जून और दिसंबर महीने में इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
यह खबर भी पढ़ें :- राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : 23,000 से अधिक सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका

UGC NET Result 2024 : इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट


इस परीक्षा का आयोजन असिसटेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलो और पीएचडी प्रोग्राम के लिए किया जाता है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 30 सितंबर को UGC NET Result जारी किया जा सकता है। इस रिजल्ट को NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर देखा जा सकता है। हलाकिं रिजल्ट की तारीख को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह खबर भी पढ़ें :- Bhagat Singh Education : जानिए कितने पढ़े-लिखे थे शहीदे आजम भगत सिंह, उनकी शिक्षा-दीक्षा आपको कर देगी हैरान

UGC NET Result 2024 : UGC NET Result 2024 ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

इस वेबसाइट पर UGC NET Result 2024 और Scorecard के लिंक पर क्लिक करें।


जानकारी भरकर लॉगिन करें।


लॉगिन करने के बाद रिजल्ट और स्कोरकार्ड वेबसाइट पर दिख जाएगा।

रिजल्ट को डाउनलोड भी किया जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें :- RUHS : राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में हजार से ज्यादा मेडिकल ऑफिसर की होगी बहाली, जानें सभी जरुरी जानकारी

UGC NET Result 2024 : Scorecard आजीवन होता है मान्य

कई छात्रों व अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल रहता है कि UGC NET का Scorecard कब तक मान्य होता है। तो इसका जवाब है कि UGC NET का Scorecard जीवनभर के लिए वैध और मान्य रहता है। 2019 से पहले यह केवल तीन साल के लिए ही मान्य होता था। लेकिन साल 2019 में बदलाव करते हुए Scorecard को आजीवन वैध होने पर मुहर लगा दी गई थी।
यह खबर भी पढ़ें :- Schools Closed : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2 दिनों तक स्कूल रह सकते हैं बंद, इस कारण लिया गया फैसला

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / UGC NET Result 2024 : इस दिन जारी हो सकता है रिजल्ट, क्या आजीवन मान्य रहता है स्कोरकार्ड?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.