scriptSupreme Court: कुक की बेटी से क्यों खुश हुए CJI, भेंट में दी 3 किताबें | Patrika News
शिक्षा

Supreme Court: कुक की बेटी से क्यों खुश हुए CJI, भेंट में दी 3 किताबें

6 Photos
2 months ago
1/6

दुष्यंत कुमार की पंक्ति है, “कौन कहता है कि आसमां में सुराख हो नहीं सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों”, हमारे आपके बीच कुछ लोग ऐसे हैं जो इस पंक्ति को जी लेते हैं या कहें तो सच कर दिखाते हैं। आज ऐसी ही एक छात्रा के बारे में जानेंगे जिसका नाम है, प्रज्ञा। प्रज्ञा इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

2/6

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में काम करने वाले अजय कुमार सामल (Supreme Court Cook Ajay Samal) की बेटी प्रज्ञा ने अपनी मेहनत के दम पर विदेश की स्कॉलरशिप हासिल की है, अब वो विदेश पढ़ने जाएंगाी।

3/6

प्रज्ञा को एक नहीं बल्कि दो-दो स्कॉलरशिप मिली है, अब वो तय करेंगी कि उन्हें किस स्कॉलरशिप की मदद से अपनी पढ़ाई पूरी करनी है। 25 साल की प्रज्ञा लॉ से मास्टर्स की डिग्री लेने यूएस जाएंगी।

4/6

प्रज्ञा हमेशा से मेहनती और अच्छी स्टूडेंट रही हैं। उन्होंने एमिटी लॉ स्कूल (Amity Law School, Noida) से पढ़ाई की है और लगातार तीन साल के लॉ के कोर्स में टॉपर रही हैं।

5/6

उन्हें दो-दो जगह से स्कॉलरशिप का ऑफर आया है, एक यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन और दूसरी यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया। अब ये प्रज्ञा को तय करना है कि वो किस ऑफर को चुनती हैं।

6/6

वहीं इस मौके पर सीजीआई (Chief Justice Of India) डीवाई चंद्रचूड़ ने कोर्ट के बाकी जजेस के साथ मिलकर प्रज्ञा को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। CJI ने प्रज्ञा को इंडियन कॉन्सटीट्यूशन पर बेस्ड तीन किताबें भेंट की। इन किताबों पर अपेक्स कोर्ट के सभी जजेस के साइन थे। प्रज्ञा ने सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने CJI के पैर छुए।

loksabha entry point
अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.