scriptMPBSE 10th Board Result 2018: मेरिट लिस्ट में तीसरी पॉजीशन पर आई गरीब किसान की बेटी | Sakshi Lodhi get 3rd rank in MPBSE 10th Board Result 2018 | Patrika News

MPBSE 10th Board Result 2018: मेरिट लिस्ट में तीसरी पॉजीशन पर आई गरीब किसान की बेटी

Published: May 14, 2018 04:59:27 pm

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज यानि सोमवार को एक साथ 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए है

MPBSE
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज यानि सोमवार को एक साथ 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए है। ये रिजल्ट मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद जारी किए। साल 2018 के परिणामों में लड़कियां एक बार फिर लड़कों पर भारी नजर आई।
MPBSE 10th Board Result 2018 इस बार 66.54 प्रतिशत रहा जबकि MPBSE 12th Board Result 68.07 फीसदी रहा। 10वीं कक्षा में 69 प्रतिशत लड़कियां पास हुई जबकि लड़कों का रिजल्ट 64 फीसदी रहा। गौर हो 2017-18 सत्र के लिए 10वीं क्लास में 11,48,098 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जबकि 12वीं कक्षा के लिए 7,65,358 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
इस बार बोर्ड की मेरिट लिस्ट में कई गरीब किसानों के बच्चों ने अपने मां—बाप का नाम रोशन किया। 10वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट में नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव की एक किसान की बेटी साक्षी लोधी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद साक्षी ने कहा कि वह आगे चलकर सिविल सर्विस में अपना करियर बनाना चाहती। उसका सपना आईएएस बनने का है। वहीं दूसरी रेत खदान में काम करने वाले मजदूर के बेटे अक्षत ने भी 91% अंक हासिल करके मेरिट लिस्ट में जगह बनाई। अक्षत का सपना सिविल जज बनने का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो