bell-icon-header
शिक्षा

Public Holiday : अक्टूबर में इतने दिन शिक्षकों की होगी मौज, लगातार चार दिन भी रहेगी छुट्टी

Public Holiday : दुर्गा पूजा और रविवार के कारण इस महीने लगातार 4 दिन छुट्टी पड़ने वाली है। 10 अक्टूबर यानी गुरुवार को सप्तमी पूजा है, उसके बाद…

जयपुरOct 02, 2024 / 05:03 pm

Anurag Animesh

Public Holiday : छुट्टी के नजरिये से अक्टूबर महीना स्कूली बच्चों के साथ शिक्षकों के लिए भी शानदार रहने वाला है। इस महीने अलग-अलग त्योहरों के कारण कई छुट्टियां (October Holiday List) हैं, जिस कारण शिक्षकों को भी इस महीने कई छुट्टियां मिलने वाली है। रविवार के अलग-अलग त्योहार जैसे, दुर्गा पूजा, दिवाली, भाई-दूज जैसे त्योहार भी इसी महीने हैं।
यह खबर भी पढ़ें :- Gandhi Jayanti 2024 : Mahatma Gandhi के 10 रोचक तथ्य, क्या आप जानते हैं सभी के जवाब?

Public Holiday : लगातार 4 दिन रहेगी छुट्टी


दुर्गा पूजा और रविवार के कारण इस महीने लगातार 4 दिन छुट्टी पड़ने वाली है। 10 अक्टूबर यानी गुरुवार को सप्तमी पूजा है, उसके बाद 11 अक्टूबर शुक्रवार को अष्टमी पूजा, वहीं 12 अक्टूबर शनिवार को दशहारा है। इसके अगले दिन 13 तारीख को रविवार पड़ रहा है। कुल मिलाकर लगातार 4 दिन शिक्षकों को स्कूल जाने से छुट्टी मिल जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें :- Metro Jobs Vacancy 2024 : मुंबई मेट्रो में सीधे इंटरव्यू देकर मैनेजर बन लाखों कमाने का सुनहरा मौका

Public Holiday : कई और छुट्टियां भी हैं


(October Holiday List) रविवार को छोड़कर अलग-अलग त्योहारों के कारण अक्टूबर महीने में 5 दिन छुट्टी रहने वाली है। सबसे पहले 02 अक्टूबर को Gandhi Jayanti के कारण देशभर में सरकारी छुट्टी रहेगी। उसके अगले दिन 03 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के कारण राजस्थान सहित देश के कई अन्य राज्यों में भी सरकारी छुट्टी रहेगी। 11 अक्टूबर को महाष्टमी और 12 अक्टूबर को विजयादशमी के कारण देशभर के स्कूल बंद रहेंगे। उसके बाद 31 अक्टूबर दिवाली है। इस दिन पूरे देश में स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है।
यह खबर भी पढ़ें : – SSC CGL Answer Key 2024 : इस दिन जारी हो सकती है एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की, अब इस वेबसाइट से करना होगा डाउनलोड

संबंधित विषय:

Hindi News / Education News / Public Holiday : अक्टूबर में इतने दिन शिक्षकों की होगी मौज, लगातार चार दिन भी रहेगी छुट्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.