bell-icon-header
शिक्षा

JNVST: नवोदय विद्यालय परीक्षा कक्षा 6 के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां देखें एग्जाम डिटेल्स

JNVST: नवोदय विद्यालय समिति ने जेएनवीएसटी कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रस्तावित परीक्षा और रिजल्ट डेट्स आप निचे देख सकते हैं।
 

Apr 04, 2023 / 01:05 pm

Rajendra Banjara

JNVST Admit Card

JNVST Admit Card: नवोदय विद्यालय समिति ने जेएनवीएसटी कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 के लिए पंजीकृत छात्रों को जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए navodaya.gov.in पर लॉगइन करना होगा। उम्मीदवारों को अपने जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र को प्राप्त करने और डाउनलोड करने के लिए अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता होगी। प्रस्तावित योजना के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।

 

नवोदय विद्यालय परीक्षा और परिणाम की डेट्स ?

प्रस्तावित योजना के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी। जेएनवी चयन परीक्षा का परिणाम जून 2023 तक घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवार प्रवेश पोर्टल से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें

इग्नू का 36वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 2.79 लाख से अधिक डिग्रियां दी गई




जेएनवीएसटी कक्षा 6 का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
2. यहां होम पेज पर उपलब्ध जेएनवीएसटी क्लास 6 एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां एडमिट कार्ड का लिंक उपलब्ध होगा।
4. अब इस लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
5. आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
6. एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
7. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें

एसएससी सीजीएल 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहां देखें डिटेल्स

Hindi News / Education News / JNVST: नवोदय विद्यालय परीक्षा कक्षा 6 के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां देखें एग्जाम डिटेल्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.