
IIT Madras: एआई के प्रति लोगों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। बाजार में बढ़ते डिमांड के बीच एआई पाठ्यक्रम की आवश्यकता को देखते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में एक नया ऑनलाइन एमटेक (MTech) कार्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है।
आईआईटी मद्रास द्वारा शुरू किए गए इस ऑनलाइन एमटेक कोर्स के लिए कक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी और प्रोजेक्ट्स वर्क कैंडिडेट्स अपनी कंपनी में पूरा कर सकते हैं। कक्षाएं अगस्त/सितंबर 2025 से शुरू होंगी।
आईआईटी मद्रासद्वारा शुरू किए इस कोर्स में 11 विषय हैं। इनमें से एक एआई स्पेशलाइजेशन विषय भी शामिल है। आईआईटी मद्रास ने बताया कि संस्थान ने इस विस्तारित कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसमें एआई तकनीकों को शामिल किया गया है। ये उन नौकरीपेशा लोगों के लिए है, जो जॉब के साथ अपनी स्किल्स को बढ़ाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- किस उम्र के लोग सबसे ज्यादा क्रैक करते हैं UPSC
-एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग)
-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
-कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (सूचना सुरक्षा)
-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (एकीकृत सर्किट और सिस्टम, संचार प्रणाली और सिग्नल -प्रोसेसिंग, मल्टीमीडिया, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स)
-मैकेनिकल इंजीनियरिंग (मैकेनिकल डिजाइन, ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी)
-ई मोबिलिटी
इससे पहले भी आईआईटी मद्रास ने इस तरह के पहल किए हैं। पिछले साल IIT मद्रास ने ‘IITM स्कूल कनेक्ट’ कार्यक्रम के तहत दो सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया था। इनमें से एक ‘डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ और दूसरा ‘इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम’ से जुड़ा था। आईआईटी मद्रास ने इस प्रोग्राम को खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए डिजाइन किया था।
Updated on:
13 Feb 2025, 2:06 PM IST
Published on:
13 Feb 2025, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.