कब जारी होंगे एडमिट कार्ड (CTET Admit Card)
मिली जानकारी के अनुसार, CTET परीक्षा के लिए 5 जुलाई के आसपास एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए जाएंगे। ध्यान रहे बिना एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें
हाय रे! सरकारी नौकरी है कि मजबूरी?…नेटवर्क की तलाश में छत पर चढ़े मास्टर साहब, लोगों ने कहा-दु:खद है
सीबीएसई ने हाल में सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया है
सीबीएसई ने हाल ही में सीटेट 2024 के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया है, जिसे आप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in की मदद से देख सकते हैं। वहीं परीक्षार्थियों को अब एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है।ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप (CTET 2024)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- यहां यहां आपको ‘CTET जुलाई 2024 के लिए केंद्र शहर देखें’ आप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- इसके बाद क्रेडेंशियल दर्ज करें
- सभी विवरण की जांच कर लें और डाउनलोड कर लें