bell-icon-header
दस का दम

बिजनेस सेंस में पापा से भी तेज हैं ईशा अंबानी, ये फैशन कंपनी खोल कमा रही हैं करोड़ों

AJIO कंपनी की मालकिन हैं ईशा

May 08, 2018 / 01:12 pm

Soma Roy

1/10

देश के सबसे अमीर और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी जल्द ही शादी के बंधनों में बंधने वाली हैं। वो आनंद आहूजा से शादी करेंगी। ईशा के माता—पिता जहां पूरी दुनिया में एक आइकॉन बन चुके हैं। वहीं खुद ईशा भी इस मामले में पीछे नहीं है। वो ग्लैमरस लाइफ जीने के साथ रिश्तों को निभाना भी अच्छे से जानते हैं। आज हम आपको ईशा अंबानी से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे।

2/10

ईशा अंबानी करीब 668 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। वो मुंबई में अपने माता—पिता के साथ ही आलीशान बंगले में रहती है।

3/10

ईशा बचपन से ही सुर्खियों में रही हैं। पहली बार वो लाइमलाइट में 16 साल की उम्र में आईं थी। तब उन्हें फोब्र्स मैग्जीन में टॉप 10 करोड़पति उत्तराधिकारी की लिस्ट में दूसरे स्थान पर शामिल किया गया था।

4/10

ईशा को फैशन में दिलचस्पी है। तभी साल 2016 अप्रैल को उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के दौरान आॅनलाइन फैशन रीटेल कंपनी AJIO को लॉन्च किया था।

5/10

ईशा अंबानी रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल की बोर्ड मेंबर हैं। उनके पास कंपनी के बहुत शेयर्स हैं। वो कंपनी के नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग एवं उसके निर्माण में अहम योगदान देती हैं।

6/10

जियो फोन की सफलता के पीछे ईशा का हाथ था। दरअसल इन्होंने ही ये फोन लॉन्च किया था। वो रिलायंस जी इंफोकॉम की डायरेक्टर हैं।

7/10

27 साल की ईशा ने न्यूयॉर्क स्थित McKinsey कंपनी में बतौर एनालिस्ट भी काम किया है।

8/10

ईशा को गाने—बजाने का भी बहुत शौक है। उन्हें पियानो बजाना सबसे ज्यादा पसंद है। इसके अलावा उन्हें खेलना भी बहुत अच्छा लगता है। वो अपने स्टडीज के दौरान विश्वविद्यालय की सॉकर टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।

9/10

ईशा भले ही पर्सनल लाइफ में ग्लैमरस जिंदगी जीती हैं, उनके कई बॉलीवुड सेलेब्स दोस्त भी हैं, लेकिन उन्हें पब्लिसिटी करना और मीडिया की नजरों में रहना पसंद नहीं है। वो अपनी निजी जिंदगी को सबसे दूर रखना चाहती है। तब भी उनकी कई फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल होती आई है।

10/10

ईशा और आकाश अंबानी जुड़वा भाई-बहन हैं। ईशा आकाश से सिर्फ सात मिनट छोटी हैं। दोनों भाई-बहन की शादी भी एक ही महीने में होने जा रही है। आकाश अपनी गर्लफ्रेंड श्लोका मेहता से जबकि ईशा आनंद पिरामल से शादी से दिसंबर में शादी करेंगी।

Hindi News / Photo Gallery / Dus Ka Dum / बिजनेस सेंस में पापा से भी तेज हैं ईशा अंबानी, ये फैशन कंपनी खोल कमा रही हैं करोड़ों

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.