bell-icon-header
डिंडोरी

पुल के ऊपर से बहता रहा पानी, दो घंटे तक मार्ग रहा अवरुद्ध

तीन दिन से जारी है रुक रुक कर बारिश का दौर, खपरैल मकान गिराबजाग. तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से पूरा क्षेत्र तरबतर हो गया है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ हैं। खेतों में लबालब पानी भर गया है, जिससे दलहनी फसलों उड़द, सोयाबीन को नुकसान का भय किसानों को सताने लगा […]

डिंडोरीSep 28, 2024 / 12:10 pm

Prateek Kohre

तीन दिन से जारी है रुक रुक कर बारिश का दौर, खपरैल मकान गिरा
बजाग. तीन दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश से पूरा क्षेत्र तरबतर हो गया है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ हैं। खेतों में लबालब पानी भर गया है, जिससे दलहनी फसलों उड़द, सोयाबीन को नुकसान का भय किसानों को सताने लगा है। रूक रुक कर हो रही बरसात से लोगो की रोजमर्रा की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। बारिश के चलते कई जगह पानी भर गया है। इस दौरान एक कच्चा मकान भी बारिश से ढह गया। बारिश की वजह से नदी नाले भी उफान पर हैं। चकरार नदी में जलस्तर बढऩे से शुक्रवार दोपहर बिजोरा खम्हेरा मार्ग में पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इस बीच लगभग दो ढाई घंटे जाम की स्थिति बनी रही। मुख्यालय से ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया। नदी के दोनों छोर पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की कतार लग गई। लगभग ढाई घंटे के बाद मार्ग में आवाजाही शुरू हो सका। बताया गया की गुरुवार की रात्रि से शुक्रवार दोपहर तक बिजोरा मार्ग पर चकरार नदी पर बना कम ऊंचाई वाला पुल बारिश के कारण तीन बार जलमग्न हुआ। पुलिया पर पानी का उतार चढ़ाव होता रहा, वहीं बारिश से आवास मोहल्ले में नारायण रजक का एक कच्चा मकान गिर गया, हालाकि मकान खाली होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई।

Hindi News / Dindori / पुल के ऊपर से बहता रहा पानी, दो घंटे तक मार्ग रहा अवरुद्ध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.