scriptरोजाना सिर्फ 4 मिनट की एक्सरसाइज से बनें फिट, जानिए क्यों खास है ‘टबाटा’ एक्सरसाइज | Become fit with only 4 minutes of Tabata exercise daily | Patrika News
डाइट फिटनेस

रोजाना सिर्फ 4 मिनट की एक्सरसाइज से बनें फिट, जानिए क्यों खास है ‘टबाटा’ एक्सरसाइज

अक्सर कई लोग बहाना बनाते हैं कि हमें तो एक्सरसाइज के लिए टाइम ही नहीं मिलता। अगर आप सचमुच समय की कमी से परेशान हैं, तो एक नई एक्सरसाइज ‘टबाटा’ को अपना सकते हैं। काम के दौरान मिले इंटरवल (अंतराल) में आप मात्र चार मिनट वर्कआउट करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।

Jun 18, 2023 / 12:46 pm

Jyoti Kumar

exercise_tabata.jpg

अक्सर कई लोग बहाना बनाते हैं कि हमें तो एक्सरसाइज के लिए टाइम ही नहीं मिलता। अगर आप सचमुच समय की कमी से परेशान हैं, तो एक नई एक्सरसाइज ‘टबाटा’ को अपना सकते हैं। काम के दौरान मिले इंटरवल (अंतराल) में आप मात्र चार मिनट वर्कआउट करके खुद को फिट बनाए रख सकते हैं।

 

यह है टबाटा वर्कआउट
इसे जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिटनेस एंड स्पोट्र्स के डॉ. इजुमी टबाटा ने तैयार किया है। यह वर्कआउट चार मिनट के लिए होता है, जिसमें आपको 20 सेकंड वर्कआउट और 10 सेकंड रेस्ट करना होता है। इस तरह आप आठ राउंड में अपना वर्कआउट पूरा करते हैं। वर्कआउट का समय अधिकतम आधा घंटा हो सकता है।

tabata.jpg
कॉम्बो एक्सरसाइज
टबाटा एक प्रकार की कार्डियो वस्क्यूलर एक्सरसाइज है, जिसमें आप किन्हीं चार एक्सरसाइज जैसे साइड सफ्फल, शोल्डर सर्किल, ट्रंक ट्विस्ट और स्कैटर प्लाईओ को शामिल कर सकते हैं।

exercise.jpg

फायदे हैं कई
वजन तेजी से कम होता है और आपका स्टेमिना बढ़ता है। समय को ध्यान में रखकर की गई यह एक्सरसाइज आपको टाइम मैनेजमेंट सिखाती है और कम समय में आप ज्यादा से ज्यादा कैलोरी (प्रति मिनट 13.5) बर्न कर पाते हैं। इसके लिए किसी साधन की जरूरत नहीं होती, जिससे पैसों की भी बचत होती है। अधिक जानकारी के लिए आप यूट्यूब पर टबाटा वर्कआउट को सर्च कर सकते हैं।

Hindi News / Health / Diet Fitness / रोजाना सिर्फ 4 मिनट की एक्सरसाइज से बनें फिट, जानिए क्यों खास है ‘टबाटा’ एक्सरसाइज

ट्रेंडिंग वीडियो