धौलपुर

जागो जनमत: जनता के साथ चले प्रतिनिधि, वादे कम विकास हो अधिक

jaago janamat: धौलपुर. जिले में लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होने के लिए मतदाता 25 नवंबर की तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। युवाओं सहित अन्य में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।

धौलपुरNov 03, 2023 / 07:32 pm

Naresh

जागो जनमत: जनता के साथ चले प्रतिनिधि, वादे कम विकास हो अधिक

jaago janamat: धौलपुर. जिले में लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होने के लिए मतदाता 25 नवंबर की तिथि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। युवाओं सहित अन्य में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सभी लोग इस महा उत्सव में शामिल होकर ऐसा जनप्रतिनिधि चुनना चाहते हैं जो अगले पांच साल तक आमजन की समस्याओं का समाधान कराए।
इसके साथ ही ऐसे प्रतिनिधि को लेकर गणित लगा रहे है, जो उनके दुख-दर्द में शामिल हो सके। जो युवाओं का भविष्य संवार सके। सभी लोग साफ सुथरी छवि और पढ़े-लिखे प्रत्याशी को विधायक के रूप में चुनना चाहते हैं। पत्रिका ने इस बारे में युवक व महिलाओं से बात की तो उन्होंने यूं बताई अपने मन की बात।
लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होने के लिए सभी तैयार हैं। ऐसे मतदाता का चुनाव किया जाएगा जो साफ सुथरी छवि रखे और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। धौलपुर विधानसभा में रोजगार की कमी बड़ी समस्या है। ऐसे में लोगों को बाहर पलायन करना पड़ता है। ऐसे जनप्रतिनिधि को विधायक चुना जाएगा तो रोजगार दिला सके।
– सुनीता अग्रवाल, शहर धौलपुर

हम ऐसे उम्मीदवार को चुनेंगे जो योग्य हो। युवाओं की समस्याओं का समाधान करा सके। लंबे समय से कई समस्याएं चल रही है, लेकिन उनका समाधान का केवल आश्वासन ही मिलता है। अबकी बार आश्वासन नहीं समाधान चाहिए। आमजन की समस्याओं का समाधान कराने वाले को वोट देंगे।
– अंजना शर्मा, शहर धौलपुर

शहर की सडक़े कई जगह टूटी हुई है। कई जगह नई सडक़ों की तो कहीं मरम्मत की दरकार है। अबकी बार ऐसे जनप्रतिनिधि को वोट देंगे जो सडक़ों की दशा सुधार सके। सडक़ों की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। बाजार जाते समय यह महसूस नहीं होता की हम शहर में रहते है।
– उमा तौमर, शहर धौलपुर

शहर में काफी समस्याएं बनी हुई है। बारिश के दौरान जलभराव सबसे बड़ी समस्या है। लेकिन इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। अबकी बार ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो विधानसभा में इस मुद्दे को उठाकर सरकार से जलभराव की समस्या का समाधान करा सके।
– इमराना खान, शहर धौलपुर

Hindi News / Dholpur / जागो जनमत: जनता के साथ चले प्रतिनिधि, वादे कम विकास हो अधिक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.