आगरा पीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-आगरा कैंट, 11902 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, 11807 वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-आगरा कैंट व 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी ट्रेन 5 से 17 सितम्बर निरस्त रहेगी। इसी तरह 12138 फिरोजपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल ट्रेन गुरुवार को गाजियाबाद, मितावली, आगरा किला, बयाना, सोनरिया व बीना होकर निकलेगी। ट्रेन 12319 कोलकाता-ग्वालियर 11 सितम्बर को आगरा छाबनी, 12320 ग्वालियर-कोलकाता 12 सितम्बर आगरा छाबनी स्टेशन से रवाना होगी। इसी तरह 19665 खजुराहो-उदयपुरसिटी व 19666 उदयपुरसिटी-खुजराहो 7 से 17 सितम्बर तक आगरा छाबनी से संचालित होगी।