script19 साल के देवर के प्यार में पागल हुई 25 साल की भाभी, हदें पार कर दीं, पति से 500 रुपए लेकर उसकी ही सुपारी देवर को दे दी… | Dholpur News Of Wife Killed Her Husband By Giving Contract Of Rs 500 Illicit Relation With His Brother-In-Law | Patrika News
धौलपुर

19 साल के देवर के प्यार में पागल हुई 25 साल की भाभी, हदें पार कर दीं, पति से 500 रुपए लेकर उसकी ही सुपारी देवर को दे दी…

wife killed husband: तीनों ने शराब पी और सुकन सिंह को ज्यादा शराब पिलाई। वह अचेत हो गया तो सुनीता भी वहां गई। सभी ने मिलकर सुकन सिंह की हत्या कर दी और लाश को खेत में फेंक दिया। फिर खुद ही अगले दिन थाने चले गए।

धौलपुरJul 05, 2024 / 11:32 am

JAYANT SHARMA

Wife killed Husband: देवर और भाभी के बीच अवैध संबध में बाधा बन रहे पति को सिर्फ पांच सौ की सुपारी देकर मरवा दिया। पत्नी वहीं मौजूद थी जब देवर पति का सिर फोड़कर हत्या कर रहा था। बाद में लाश को ठिकाने लगाने में भी उसने मदद की। एक जुलाई को मृतक का शव मिला था और इसका खुलासा अब किया गया है। मामला मनियां थाना इलाके का है। पुलिस ने अब मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को अरेस्ट किया है।
मनियां थाना पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक खेत में एक जुलाई को उदईपुरा गांव में रहने वाले पच्चीस साल के सुकन सिंह की लाश मिली थी। उसका सिर बुरी तरह से कुचल दिया गया था, ताकि शव की पहचान नहीं हो सके। उसके बाद सुकन सिंह के परिवार ने केस दर्ज कराया था कि बेटा सब्जी लेने गया था वापस नहीं लौटा, पुलिस ने हुलिया पूछा और इसी आधार पर शव की पहचान सुकन सिंह के रूप में की गई।
परिवार ने बताया कि बेटे की किसी से भी रंजिश नहीं थी। पुलिस को सुकन सिंह की पत्नी सुनीता के हाव भाव से लगा कि वह कुछ छुपा रही है। दो से तीन दिन तक लगातार उसकी निगरानी कर आखिर उसे हिरासत में लिया गया। पता चला कि उसके सुकन सिंह की मौसी के लड़के पंकज से नाजायज संबध थे। पंकल की उम्र सिर्फ 19 साल है। सुकन सिंह को इसका पता चल गया था। इस कारण से उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई।
पुलिस ने बताया कि घटना वाले दिन सुनीता ने खुद सुकन सिंह को सब्जी लेने भेजा था। उसके बाद पंकज को घर बुलाया और उसे पांच सौ रुपए देकर कहा कि वह पति के साथ शराब पार्टी करे, वह भी आ रही है। पंकज ने सुकन सिंह को बाजार में रोक लिया। इस दौरान पंकज का एक दोस्त सत्यवीर भी वहां आ गया। तीनों ने शराब पी और सुकन सिंह को ज्यादा शराब पिलाई। वह अचेत हो गया तो सुनीता भी वहां गई। सभी ने मिलकर सुकन सिंह की हत्या कर दी और लाश को खेत में फेंक दिया। फिर खुद ही अगले दिन थाने चले गए।
पुलिस ने अब सुनीता, पकंज और सत्यवीर को अरेस्ट कर लिया है। इस घटना के बाद गांव में हंगामा मचा हुआ है। अवैध संबधों ने एक साथ कई परिवार बर्बाद कर दिए हैं। सुनीता ने पुलिस को बताया कि सुकन सिंह को उस पर शक था, सिर्फ शक के चलते ही उसने हत्या करा दी।

Hindi News/ Dholpur / 19 साल के देवर के प्यार में पागल हुई 25 साल की भाभी, हदें पार कर दीं, पति से 500 रुपए लेकर उसकी ही सुपारी देवर को दे दी…

ट्रेंडिंग वीडियो