bell-icon-header
धर्म-कर्म

Shree Ganesh Mantra: शीघ्र फल देने वाले हैं ये श्रीगणेश मंत्र, विघ्न, आलस्य, रोग से मिलेगा छुटकारा

most powerful ganesh mantra बुद्धि विवेक के देवता श्रीगणेश की पूजा से भक्त को हर संकट से छुटकारा मिलता है। उनकी पूजा अर्चना से धन, यश, प्रसिद्धि सब कुछ मिलता है। लेकिन गणेशजी के कुछ मंत्र शीघ्र असरकारी होते (Shri Ganesh mantra for quick result) हैं और भक्त को विशेष संकट-समस्या से उबारते हैं। आइये जानते हैं ऐसे मंत्रों के बारे में।

जयपुरSep 11, 2024 / 01:51 pm

Pravin Pandey

गणेशजी

शीघ्र असरकारी मंत्र

फाल्गुन संकष्टी चतुर्थी यानी द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी (Dwijapriya Sankashti Chaturthi) हो, गणेशोत्सव या गणेश जी से संबंधित कोई व्रत, जब आप गणेशजी की पूजा कर रहे हैं तो पार्वती नंदन के इन मंत्रों को पढ़ना चाहिए। ये असरकारी श्रीगणेश मंत्र पार्वती नंदन को आसानी से प्रसन्न कर देते हैं। इन शीघ्र फलदायी मंत्रों से विघ्न, आलस्य, रोग से छुटकारा मिलता है।


1. मनोकामना पूर्ति मंत्र

गणपति का बीज मंत्र गं है, इससे जुड़ा मंत्र है ऊँ गं गणपतये नमः, इस मंत्र के जाप से भक्त की मनोकामना की पूर्ति होती है।


2. आर्थिक प्रगति

गणेशजी षडाक्षर मंत्र ऊँ वक्रतुंडाय हुम् आर्थिक प्रगति और समृद्धि देने वाला है।


3. अक्षय भंडार देने वाला मंत्र

पुरोहितों के अनुसार विभिन्न प्रकार की कामना पूर्ति के लिए उच्छिष्ट गणपति की साधना करनी चाहिए। उच्छिष्ट गणपति का मंत्र -ऊँ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा का जाप करना चाहिए। इसका जाप करते समय मुंह में गुड़, लौंग, इलायची, ताम्बूल, सुपारी रखना चाहिए। यह साधना अक्षय भंडार प्रदान करने वाली है। इसमें पवित्रता-अपवित्रता का विशेष बंधन न होने से आसान हो जाती है।
ये भी पढ़ेंः गणेशजी के आठ अवतार, जिनकी पूजा से होगा कल्याण

ये भी पढ़ेंः Pohari Ganesh Mandir: पुणे से लाकर इस किले में गणेशजी को किया था स्थापित, सम्मोहित हो जाते हैं भक्त


4. विघ्नराज की आराधना

आलस्य, निराशा, कलह, विघ्न से छुटकारा पाने के लिए गणपति के विघ्नराज रूप की आराधना करनी चाहिए। इसका मंत्र है-गं क्षिप्रप्रसादनाय नमः।


5. विघ्ननाशक

जानकारों के अनुसार विघ्न को दूर करने, धन और आत्मबल की प्राप्ति के लिए हेरंब गणपति के मंत्र का जाप करना चाहिए। इसका मंत्र ऊँ गं नमः है।


6. रोजगार पाने के लिए मंत्र

जानकारों के अनुसार बेरोजगारों को शीघ्र रोजगार प्राप्ति और आर्थिक वृद्धि के लिए लक्ष्मी विनायक मंत्र का जाप करना चाहिए। लक्ष्मी विनायक मंत्र ऊँ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा का जाप करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः गणेश जी की आरती, रोज पढ़ने से जीवन की हर बाधा होती है दूर

ये भी पढ़ेंः Radha Ashtami Vrat: राधा अष्टमी व्रत 11 सितंबर को, जानें संपूर्ण फल के लिए कैसे करें पूजा, कौन सा मंत्र, आरती पढ़ें

7. विवाह बाधा दूर करने के लिए लाभकारी मंत्र

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शीघ्र समस्या का निदान मिलता है। इसके साथ ही भक्त के अनुकूल जीवनसाथी मिलता है। यह मंत्र है-ऊँ वक्रतुंडैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Shree Ganesh Mantra: शीघ्र फल देने वाले हैं ये श्रीगणेश मंत्र, विघ्न, आलस्य, रोग से मिलेगा छुटकारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.