bell-icon-header
धर्म-कर्म

Shardiya Navratri: नवदुर्गा की पूजा में जरूरी होती है ये सामग्री, जानिए पहले दिन पूजा और कलश स्थापना की पूरी विधि

Shardiya Navratri Puja Samagri 2024: शारदीय नवरात्रि 2024 शुरू होने वाली है, इसमें कलश स्थापना कर नौ दिनों तक विधिविधान से नवदुर्गा की पूजा की जाती है। इसके लिए कुछ जरूरी सामग्री होती है, किसी परेशानी से बचने के लिए जिसे समय से जुटा लेना चाहिए। आइये जानते हैं नवदुर्गा पूजा की सामग्री और कलश स्थापना विधि…

जयपुरSep 26, 2024 / 01:11 pm

Pravin Pandey

Shardiya Navratri Puja Samagri 2024 Navdurga Puja Vidhi First Day Kalash Sthapana Vidhi Durga ji ke nav roop

शारदीय नवरात्रि का महत्व

Shardiya Navratri: साल में 4 बार आने वाली नवरात्रि में शारदीय नवरात्रि सबसे खास है, शारदीय नवरात्रि को महानवरात्रि या अश्विन नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार जब भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मणजी के साथ 14 साल के लिए वनवास गए तो यहां रावण ने धोखे से माता सीता का हरण कर लिया। इसके बाद मां आदिशक्ति की पूजा कर भगवान राम ने रावण से युद्ध किया। इसी समय अश्विन नवरात्रि के बाद आने वाली दशहरा तिथि पर भगवान राम ने रावण का वध कर उस पर विजय प्राप्त की। इसलिए इस नवरात्रि का विशेष महत्व है।

एक अन्य कथा के अनुसार मां दुर्गा ने नौ दिनों तक दुष्ट राक्षस महिसासुर से युद्ध कर दसवें दिन उसे पराजित किया था। इसलिए भक्त लगातार नौ दिनों तक उपासना कर मां को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस समय पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करने से आपके सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और आप एक समृद्ध जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Navratri 2024 October: आने वाली है शारदीय नवरात्रि, ये है डेट, शुभ मुहूर्त और घटस्थापना का बेस्ट टाइम


ये हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप

Durga Ji Ke Nav Roop: शारदीय नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नव दुर्गा उत्सव में पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कूष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठवें दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

शारदीय नवरात्रि पूजा सामग्री

Shardiya Navratri Puja Samagri 2024: शारदीय नवरात्रि में पूजा के लिए कुमकुम, फूल, देवी की मूर्ति या फोटो, जल से भरा कलश, मिट्टी का बर्तन, जौ, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, मौली, नारियल, साफ चावल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, बताशे या मिसरी, कपूर, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी / तेल, धूप, फल-मिठाई और कलावा आदि की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा तोरण सजाने के लिए आम के पत्ते, गंगाजल, गणेश जी की मूर्ति, चौकी, दूब, दुर्गा सप्तशती, अगरबत्ती और धूपबत्ती की जरूरत पड़ती है।

ये भी पढ़ेंः Pitru Paksha Upay: श्राद्ध में पितृ शांति के लिए जरूर करें यह काम, पीड़ित पितरों को मिल जाएगा मोक्ष

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Shardiya Navratri: नवदुर्गा की पूजा में जरूरी होती है ये सामग्री, जानिए पहले दिन पूजा और कलश स्थापना की पूरी विधि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.