bell-icon-header
धर्म-कर्म

शनिवार के दिन शनिदेव के लिए करें ये छोटा सा आसान काम, मिलेगी अपार सफलता

शनिवार के दिन शनिदेव के लिए करें ये छोटा सा आसान काम, मिलेगी अपार सफलता

Oct 26, 2018 / 05:04 pm

Tanvi

शनिवार के दिन शनिदेव के लिए करें ये छोटा सा आसान काम, मिलेगी अपार सफलता

शनिदेव को नौग्रहों में न्याय के देवता कहा जाता है। शनिदेव अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं और ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है की शनिदेव जब भी किसी जातक की कुंडली में गलत भाव में बैठते हैं तो व्यक्ति को बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं कठिनाईयों को कम करने के लिए हर पीड़ित व्यक्ति शनिदेव से जुड़े उपायों को करता है। इन उपायों को करने से शनिदेव प्रसन्न होकर आप पर कृपा दृष्टि बरसाएंगे और आपके जीवन से दुःख, कलेश, असफलता आदि को दूर करेंगे और अपनी कृपा आप पर बरसाएंगे। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन आपको शनिदेव का पूजन करना चाहिए। इसके साथ ही कुछ उपायों से आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में….

 

1. शनिदेव बजरंगबलि की पूजा करने से शांत होते हैं। एक ही दिन शनि देव और बजरंग बली दोनों को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिवार के दिन शनिदेव का व्रत और पूजा करें और शाम को हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदेव का प्रकोप टल जाता है।

2. शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगाकर खिलाएं, ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होंगे। शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए यूं आज भी काले कुत्ते को रोज रोटी खिला सकते हैं।

3. शनिवार के दिन कौवों को काले गुलाब जामुन खिलाएं और शनि चालिसा का पाठ करें।

4. शनि प्रदोष के शुभ योग में शनिदेव का अभिषेक सरसों के तेल से करें। सरसों का तेल न हो तो तिल के तेल से भी अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शनिदेव की कृपा भक्तों पर बनी रहती है।

5. शनिवार के दिन एक कटोरी में सरसों का तेल डालकर उसमें अपना चेहरा देखें और वो तेल किसी जरूरतमंद को दान कर दें। शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर में शनि चालिसा, शनि मंत्र और शनि जी की आरती गाएं।

6. शनि देव को काले रंग से बहुत प्रेम है और वे वैसी ही वस्तुएं, वैसे ही पशु और वैसी ही जगह पसंद करते हैं। इसलिए यथा संभव शनिवार को काले रंग के पशु-पक्षियों को भोजन करवाएं, काली चीजों या लोहे की वस्तु का दान करें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / शनिवार के दिन शनिदेव के लिए करें ये छोटा सा आसान काम, मिलेगी अपार सफलता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.