bell-icon-header
धर्म-कर्म

जानें मई 2019 के प्रमुख व्रत पर्व – त्यौहारों की सही तिथियां

जानें मई 2019 के प्रमुख व्रत पर्व – त्यौहारों की सही तिथियां

Apr 30, 2019 / 11:52 am

Shyam

जानें मई 2019 के प्रमुख व्रत पर्व – त्यौहारों की सही तिथियां

ये हैं मई 2019 के प्रमुख व्रत, पर्व त्यौहार और तिथि

इस बार साल 2019 में मई का महीना हिन्दू धर्मावलंबी श्रद्धालुओं के लिए कई प्रमुख पर्व त्यौहारों की सौगात लेकर आया हैं। मई माह में- हिंदू धर्म का सबसे खास माने जाने वाला अक्षय तृतीया का पर्व जो 7 मई (मंगलवार) को मनाया जायेगा। शास्त्रोंक्त ऐसी मान्यता हैं कि अक्षय तृतीया तिथि के दिन बिना पंचांग या शुभ मुहूर्त देखे भी कोई भी शुभ कार्य करना अत्यंत लाभकारी माना जाता हैं।

 

मई 2019 का महीना अक्षय तृतीया के साथ अनेक प्रमुख व्रत, पर्व त्यौहार एवं कई महापुरूषों की जयंती लेकर आया हैं । जानें 1 मई से लेकर 31 मई तक हिन्दू धर्म के अलावा अन्य धर्मों के भी सभी महत्वपूर्ण व्रत, त्यौहारों की शुभ तिथियां और दिन की सही और सटीक जानकारी।

 

मई के मुख्य पर्व त्यौहार

– 4 मई दिन शनिवार को वैशाख मास की अमावस्या तिथि है।

– 7 मई दिन मंगलवार को हिंदूओं का प्रमुख त्यौहार अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम की जयन्ती है।

– 9 मई दिन गुरुवार को आदि शंकराचार्य एवं भक्त सूरदास जयन्ती है।

– 12 मई दिन रविवार को मां बगलामुखी जयन्ती है।

– 18 मई दिन शनिवार को वैशाख पूर्णिमा एवं भगवान बुद्ध पूर्णिमा जयंती है।

– 19 मई दिन रविवार को देवर्षि नारद जयन्ती है।

 

मई 2019 के व्रत, पर्व और त्यौहार


2 मई – गुरुवार – प्रदोष व्रत

3 मई – शुक्रवार – मासिक शिवरात्रि

4 मई – शनिवार – वैशाख अमावस्या, दर्श अमावस्या, अग्नि नक्षत्रम् प्रारम्भ

5 मई – रविवार – मासिक कार्तिगाई

6 मई – सोमवार – चन्द्र दर्शन

7 मई – मंगलवार – परशुराम जयन्ती, अक्षय तृतीया, मातङ्गी जयन्ती, रवीन्द्रनाथ टैगोर जयन्ती

8 मई – बुधवार – विनायक चतुर्थी

9 मई – गुरुवार – शंकराचार्य जयन्ती, सूरदास जयन्ती, रामानुज जयन्ती

10 मई – शुक्रवार – स्कन्द षष्ठी


11 मई – शनिवार – गंगा सप्तमी

12 मई – रविवार – मासिक दुर्गाष्टमी, बगलामुखी जयन्ती

13 मई – सोमवार – सीता नवमी, थ्रिस्सूर पूरम

14 मई – मंगलवार – महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान

15 मई – बुधवार – मोहिनी एकादशी, परशुराम द्वादशी, वृषभ संक्रान्ति

16 मई – गुरुवार – प्रदोष व्रत

17 मई – शुक्रवार – नरसिंघ जयन्ती, छिन्नमस्ता जयन्ती

18 मई – शनिवार – वैशाख पूर्णिमा, कूर्म जयन्ती, बुद्ध पूर्णिमा

19 मई – रविवार – ज्येष्ठ प्रारम्भ (उत्तर), नारद जयन्ती


22 मई – बुधवार – संकष्टी चतुर्थी

26 मई – रविवार – भानु सप्तमी, कालाष्टमी

29 मई – बुधवार – हनुमान जयन्ती (तेलुगू)

30 मई – गुरुवार – अपरा एकादशी

31 मई – शुक्रवार – प्रदोष व्रत, जमात उल-विदा


****************

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / जानें मई 2019 के प्रमुख व्रत पर्व – त्यौहारों की सही तिथियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.