bell-icon-header
धर्म-कर्म

चाणक्य नीति: ऐसी पत्नी बनाती है घर को स्वर्ग, पति होते हैं सौभाग्यशाली

पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है चाणक्य नीति के मुताबिक दांपत्य जीवन महिलाओं के वे गुण जिनके कारण दांपत्य जीवन सफल और खुशहाल हो सकता है…

Feb 06, 2023 / 03:33 pm

Sanjana Kumar

 

चाणक्य नीति में न केवल आर्थिक, कूटनीतिक बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी मिलता है। महान दार्शनिक आचार्य चाणक्य ने सामान्य जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उनकी बताई गई बातें आम जीवन में भी बेहद काम की साबित होती हैं। यदि हम यहां दांपत्य जीवन की बात करें, तो चाणक्य नीति के मुताबिक कुछ सूत्रों का पालन किया जाए तो घर स्वर्ग बन जाता है। इसीलिए वैवाहिक जीवन को सुखी और सफल बनाने के लिए चाणक्य नीति की कुछ बातों को जरूर अपनाना चाहिए। चाणक्य नीति के मुताबिक एक महिला या पत्नी ही दांपत्य जीवन को सफल और खुशहाल बना सकती है। इसलिए चाणक्य नीति में ऐसे पुरुषों को सौभाग्यशाली बताया गया है, जिनकी पत्नी में ये विशेष गुण होते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है चाणक्य नीति के मुताबिक दांपत्य जीवन महिलाओं के वे गुण जिनके कारण दांपत्य जीवन सफल और खुशहाल हो सकता है…

 

शांत स्वभाव और साफ मन
चाणक्य नीति के मुताबिक जिसकी पुरुष की पत्नी शांत स्वभाव और साफ मन वाली हो वह सौभाग्यशाली पति होता है। ऐसी पत्नी हमेशा पूरे परिवार के बारे में सोचती है, ऐसी पत्नी का साथ पति की किस्मत चमका देने वाला होता है। ऐसी पत्नी से घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही शांत स्वभाव वाली पत्नी का साथ हो तो हर मुश्किल का समय आसानी से गुजर जाता है। इसके विपरीत चीखने-चिल्लाने और हर समय झगड़ा करने वाली पत्नी अच्छे से अच्छे घर का वातावरण बिगाड़ देती है।

ये भी पढ़ें: आपको भी सताता है किसी अनहोनी का डर, तो कपूर के इस उपाय से बनेगी बात
ये भी पढ़ें: Valentine’s Day 2023: वैलेंटाइन डे पर जानें अपनी लव लाइफ के बारे में, जानें किसे मिलने वाला है मनचाहा प्यार

शिक्षित और संस्कारी पत्नी
चाणक्य नीति के मुताबिक किसी भी महिला का शिक्षित और संस्कारी होना बेहद जरूरी है। तभी भावी पीढिय़ां भी शिक्षित और संस्कारी बनती हैं। ऐसी महिला, परिवार का सम्मान बढ़ाने वाली होती हैं। घर में आने वाले मेहमानों का आदर-सत्कार करती हैं। ऐसी पत्नी का साथ पाकर पति का भाग्य जागता है। उसे तरक्की और मान-सम्मान दिलाता है।

संतुष्ट महिला
चाणक्य नीति के मुताबिक लोभी महिलाएं परिवार के मान-सम्मान को नुकसान पहुंचाने में भी संकोच नहीं करती हैं। ऐसी पत्नी घर में झगड़े का माहौल बनाती हैं। इसके विपरीत संतुष्ट महिला हमेशा कम चीजों में भी खुश रहने वाली होती हैं। वे अपनी समझदारी के दम पर मुश्किल समय में भी परिवार परिवार को स्नेह बांटती हैं और एक सूत्र में बांधे रखती हैं।

ये भी पढ़ें: फाल्गुन मास में होली का पर्व 7-8 मार्च को, देश के अलग-अलग हिस्सों में होली मनाने की हैं अलग-अलग परम्परा, कभी आपने खेली है गुलाल गोटों से होली…?
ये भी पढ़ें: Falgun Month Vrat Tyohar : आज से शुरू हो गया है फाल्गुन मास, यहां देखें इस माह के व्रत त्योहारों की सूची

सहनशील पत्नी
चाणक्य नीति के मुताबिक ऐसी पत्नी जिसमें धैर्य हो, सहनशीलता हो, वह पूरे परिवार के लिए बेशक एक कीमती तोहफे की तरह होती है। ऐसी महिला मुश्किल समय में भी धैर्य से काम लेती है और पूरे परिवार को हमेशा जोड़कर, साथ लेकर चलती है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / चाणक्य नीति: ऐसी पत्नी बनाती है घर को स्वर्ग, पति होते हैं सौभाग्यशाली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.