scriptAaj ka Panchang 14 October 2019: आज सुबह डेढ़ घंटे रहेंगे भारी, सतर्क रहें | Aaj ka Panchang 14 October 2019, Aaj ka Rahukal 14 October 2019 | Patrika News
धर्म-कर्म

Aaj ka Panchang 14 October 2019: आज सुबह डेढ़ घंटे रहेंगे भारी, सतर्क रहें

Aaj ka Panchang 14 October 2019: कुमार योग नामक शुभ योग प्रात:10.20 से अन्तरात्रि 4.21 तक है। कुमार योग में शिक्षा-दीक्षा, मैत्री व व्रतादि शुभ कहे गए हैं।

Oct 13, 2019 / 07:31 pm

dilip chaturvedi

Aaj ka Panchang 14 October 2019

Aaj ka Panchang 14 October 2019

Aaj ka Panchang, Aaj ka Panchang 14 October, 14 October 2019 ka Panchang, 14 October 2019 ka Rahukal, 14 October 2019 ka Choughadia, Aaj ka Rahukal 14 October 2019, Aaj ka Choughadia 14 October 2019, आज का पंचांग, आज का पंचांग 14 अक्टूबर

शुभ विक्रम संवत् : 2076
संवत्सर का नाम : परिधावी
शाके संवत् : 1941
हिजरी संवत् : 1441
मु.मास: सफर: 14
अयन : दक्षिणायन
ऋतु : शरद्
मास : कार्तिक
पक्ष : कृष्ण

आज की तिथि (today’s date)
प्रतिपदा नन्दा संज्ञक तिथि अन्तरात्रि 4.21 तक, तदुपरान्त द्वितीया भद्रा संज्ञक तिथि प्रारंभ हो जाएगी। प्रतिपदा (कृष्ण पक्ष) में यथा आवश्यक समस्त शुभ व मांगलिक कार्य, विवाह, यात्रा, प्रतिष्ठा, वास्तु, मुण्डनादि संस्कार संबंधी और पौष्टिक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।

आज का नक्षत्र (Today’s constellation)
रेवती ‘मृदु व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र प्रात: 10.20 तक, तदुपरान्त अश्विनी ‘क्षिप्र व तिङ्र्यंमुख’ संज्ञक नक्षत्र है। रेवती नक्षत्र में घर, देव मंदिर, विवाह व अलंकार संबंधी कार्य व अश्विनी में यात्रा, औषध, विद्या, कलादि तथा अन्य अलंकारादिक कार्य शुभ होते हैं। ये गंडान्त मूल संज्ञक है।

आज का योग (Today’s sum)
हर्षण नामक नैसर्गिक शुभ योग अन्तरात्रि 4.58 तक, तदन्तर वज्र नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। वज्र नामक योग की प्रथम तीन घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।

आज का विशिष्ट योग (Today’s Special Sum)
कुमार योग नामक शुभ योग प्रात:10.20 से अन्तरात्रि 4.21 तक है। कुमार योग में शिक्षा-दीक्षा, मैत्री व व्रतादि शुभ कहे गए हैं।

करण: बालव नामकरण अपराह्न 3.29 तक, तदुपरान्त कौलव व तैतिल आदि करण रहेंगे।

आज का शुभ मुहूर्त (Today’s auspicious time)
आज गृहप्रवेश व कूपारम्भ रेवती में तथा विवाह द्विगर्त प्रदेशीय, विपणि-व्यापारारंभ, मशीनरी-कलकारखाना प्रारंभ, वाहनादि क्रय, सगाई-रोका, प्रसूतिस्नान और नामकरण आदि के रेवती व अश्विनी दोनों नक्षत्रों में शुभ मुहूर्त हैं।

आज के श्रेष्ठ चौघड़िए (Today’s Best Choghadiye)
आज सूर्योदय से प्रात: 7.55 तक अमृत, प्रात: 9.21 से पूर्वाह्न 10.47 तक शुभ तथा दोपहर बाद 1.39 से सूर्यास्त तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11.50 से दोपहर 12.36 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारंभ के लिए अत्युत्तम हैं।

आज का व्रत (Today’s fast)
आज संपूर्ण दिवारात्रि गंडमूल है। रेवती व अश्विनी नक्षत्र में जन्मे जातकों के संभावित अरिष्ट निवारण की दृष्टि से आगे 27 दिन बाद जब इन नक्षत्रों की पुनरावृत्ति हो, उस दिन मूल शांति करा लेना हितकर रहेगा।

चन्द्रमा की स्थिति (Moon position)
चन्द्रमा प्रात: 10.20 तक मीन राशि में, इसके बाद मेष राशि में रहेगा। प्रात: 10.20 तक पंचक है।

आज का दिशाशूल (Today’s direction)
सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार प्रात: 10.20 तक उत्तर दिशा की यात्रा लाभदायक है। इसके बाद मेष राशि के चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख रहने से लाभदायक व शुभप्रद रहेगी।

आज का राहुकाल (Today’s rahukal)
7.30 से 9.00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे का नामकरण (Naming of child born today)
आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (ची,चू,चे,चो,ला) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। प्रात: 10.20 तक जन्मे जातकों की जन्म राशि मीन व इसके बाद जन्मे जातक की जन्म राशि मेष है। इनका जन्म स्वर्णपाद से है, जो शुभ नहीं माना जाता। सामान्य रूप से ये जातक सर्वप्रिय, माता-पिता की सेवा करने वाले, कुशाग्रबुद्धि, धनी, हंसमुख, जनप्रिय और परोपकारी होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 20-22 वर्ष की आयु तक होता है। मीन राशि वाले जातकों को अपने साहस व परिश्रम से अच्छा लाभ होगा।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Aaj ka Panchang 14 October 2019: आज सुबह डेढ़ घंटे रहेंगे भारी, सतर्क रहें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो