bell-icon-header
देवास

MP Election 2023 Result Live Update: देवास विधानसभा सीट पर बीजेपी की गायत्री राजे आगे

MP Election 2023 Result Live Update: मप्र में विधान सभा चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो गए हैं। देवास विधानसभा सीट पर बीजेपी की गायत्री राजे आगे चल रही हैं। प्रदेश की देवास विधानसभा सीट पर 74.78 फीसदी मतदान हुआ है। देवास विधानसभा सीट से फिलहाल गायत्री राजे विधायक हैं। इस बार भी मध्यप्रदेश के 2023 चुनावों में यही पुराना चेहरा गायत्री राजे पवार बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में है, तो वहीं कांग्रेस ने प्रदीप चौधरी को मौका दिया है

देवासDec 03, 2023 / 11:16 am

Sanjana Kumar

MP Election 2023 Result Live Update: मप्र में विधान सभा चुनाव परिणाम के रुझान आना शुरू हो गए हैं। देवास विधानसभा सीट पर बीजेपी की गायत्री राजे आगे चल रही हैं। प्रदेश की देवास विधानसभा सीट पर 74.78 फीसदी मतदान हुआ है। देवास जिले में विधानसभा की 5 सीट आती हैं। जिनमें से एक देवास विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। इस सीट पर तीन दशक से भाजपा का कब्जा है। यहां 1990 से लगातार बीजेपी ही जीत रही है। देवास विधानसभा सीट से फिलहाल गायत्री राजे विधायक हैं। इस बार भी मध्यप्रदेश के 2023 चुनावों में यही पुराना चेहरा बीजेपी की ओर से चुनावी मैदान में है, तो वहीं कांग्रेस ने प्रदीप चौधरी को मौका दिया है।

देवास सीट का जातीय समीकरण

इस सीट से ब्राह्मण, राजपूत, मुस्लिम वोटों की संख्या ज्यादा है। खाती समाज भी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका में होता है।

वोट प्रतिशत

– स्वर्ण मतदाता- 30.68%

– अन्य पिछड़ा वर्ग- 28.61%

– अल्पसंख्यक मतदाता- 17.83%

– अनुसूचित जाति- 18.25 %

– अनुसूचित जनजाति- 4.63%

यहां देखें MP Election 2023 Live Update : https://www.facebook.com/Patrikamadhyapradesh/videos/1083569552651432

कुल मतदाता
– कुल मतदाता – 2,74,411

– पुरुष मतदाता- 1,39,565

– महिला मतदाता- 1,34,842

राजनीति इतिहास

आपको बता दें कि करीब 3 दशक से देवास विधानसभा सीट पर राजपरिवार का कब्जा रहा है। यहां राज परिवार का ही राज रहा है। यहां स्वर्गीय तुकोजीराव पवार करीब 6 बार लगातार विधायक चुने गए। उनके निधन के बाद उनकी धर्मपत्नी गायत्री राजे पवार यहां से 2 बार विधायक चुनी जा चुकी हैं। 1957 से 1972 तक देवास में कांग्रेस का विधायक रहा है। फिर 1977 में जनता पार्टी से शंकर कानूनगो विधायक बने। 1980 व 1985 में कांग्रेस के चंद्रप्रभाष शेखर विधायक बने। इसके बाद से तुकोजीराव पवार और उनके बाद उनकी पत्नी विधायक बनीं।

2018 में का परिणाम

2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से गायत्री राजे पवार प्रत्याशी थीं। वहीं कांग्रेस ने जयसिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया था। जिसमें गायत्री राजे पवार 28 हजार से अधिक वोटों से जीती थीं।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023 : बीजेपी के गढ़ में कांग्रेस इस बार कर रही सेंध लगाने की कोशिश

Hindi News / Dewas / MP Election 2023 Result Live Update: देवास विधानसभा सीट पर बीजेपी की गायत्री राजे आगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.