bell-icon-header
देवरिया

बर्थडे पार्टी से लौट रही किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर युवक सिंदूर फेंक भागा

UP crime : जिले के लार नगर के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी घर से दो सौ मीटर दूर स्थित एक व्यक्ति के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद अकेले ही घर वापस लौट रही थी।

देवरियाDec 10, 2023 / 09:45 am

anoop shukla

बर्थडे पार्टी से लौट रही किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर युवक सिंदूर फेंक भागा

Juvenile tease in night : जिले में एक मनबढ़ युवक ने रात में अकेले घर जा रही किशोरी से छेड़खानी शुरू कर दी , अचानक हुई घटना से सकते में आई किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद युवक भाग निकला।
छेड़खानी की, सिंदूर फेंका फिर भाग निकला

बीती रात बर्थ डे पार्टी से घर लौट रही किशोरी से एक युवक अंधेरे में अकेला देखकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने किशोरी के ऊपर सिंदूर फेंका और भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
शिकायत करने पर युवक के घर वाले उलझे

जिले के लार नगर के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी घर से दो सौ मीटर दूर स्थित एक व्यक्ति के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद अकेले ही घर वापस लौट रही थी। अभी वह मोहल्ले के एक गली में पहुंची थी कि वार्ड का रहने वाला युवक पहुंचा और किशोरी को अकेले देखकर अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा।किशोरी ने विरोध किया तो सिर पर सिंदूर फेंक कर भाग गया। रोते हुए घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। युवक के घर उलाहना लेकर पहुंचे किशोरी के परिजन से युवक उलझ गया। शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पुलिस ने आरोपी को घर से किया गिरफ्तार

इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से पकड़ लिया। लार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी के मां ने तहरीर दी है। घटना की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Hindi News / Deoria / बर्थडे पार्टी से लौट रही किशोरी से छेड़खानी, विरोध करने पर युवक सिंदूर फेंक भागा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.