bell-icon-header
देहरादून

सुरंग हादसा और आपराधिक वारदातों से आक्रोश, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

प्रदेश में लूट, डकैती की घटनाएं होने और सिलक्यारा में टनल हादसे के रेस्क्यू में देरी करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने अल्मोड़ा में विरोध-प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका।

देहरादूनNov 18, 2023 / 02:28 pm

Naveen Bhatt

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अल्मोड़ा में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया

शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता अल्मोड़ा के चौघानपाटा में एकत्र हुए। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अल्मोड़ा के रानीधारा में हुई लूट और देहरादून के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती से राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इससे जनता में भय का माहौल है।
सुरंग में रेस्क्यू कार्य में ढिलाई का आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तरकाशी में सुरंग टूटने से पिछले सात दिन से श्रमिक फंसे हुए हैं। आरोप लगाया कि सरकार की नाकामी के कारण फंसे मजदूरों को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार को गरीब मजदूरों की जिंदगी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने सुरंग में फंसे मजदूरों को जल्दी बाहर निकालने और राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव,मनोज सनवाल, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, ओबीसी जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किशन लाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे, जिला महामंत्री परितोष जोशी, दिनेश पिलख्वाल, व्यापार मंडल सचिव मयंक बिष्ट,सेवादल प्रदेश सचिव महेश आर्या,जिला कोषाध्यक्ष तारु तिवारी, ललित सतवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह,जया जोशी, तारा तिवारी,एनडी पांडे आदि मौजूद रहे।

Hindi News / Dehradun / सुरंग हादसा और आपराधिक वारदातों से आक्रोश, कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.