bell-icon-header
देहरादून

प्रेमी संग फरार हुई मां, 14 साल की बेटी ने दे दी जान, पिता ने उठाया ये कदम…

उत्तराखंड में अफेयर के चलते एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मां के फरार होने से स्तब्ध उसकी 14 साल के बेटी ने जहर खाकर जान दे दी है।

देहरादूनDec 12, 2023 / 12:30 pm

Naveen Bhatt

रुड़की सिटी

रुड़की कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से अफेयर चल रहा है। उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इसी बीच उसकी पत्नी गुपचुप तरीके से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। मां के प्रेमी संग भागने की घटना का सदमा उसकी 14 साल की बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसी दुख में उसकी बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। अस्पताल में डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया था।
पत्नी और प्रेमी का ठहराया जिम्मेदार

उस व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बेटी की मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को ठहराया है। व्यक्ति का आरोप है कि बेटी की मौत उसकी पत्नी और प्रेमी के कारण ही हुई है। ये भी आरोप लगाया कि पत्नी और प्रेमी ने उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
घटना से हर कोई स्तब्ध
किशोरी की आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। मृतका के पिता ने पुलिस से पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। रुड़की सिविल लाइंस के कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Hindi News / Dehradun / प्रेमी संग फरार हुई मां, 14 साल की बेटी ने दे दी जान, पिता ने उठाया ये कदम…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.