bell-icon-header
दौसा

राजस्थान में दौसा सीट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत, तोड़ डाला ये ‘रिकॉर्ड’, अब पहुंचेंगे संसद

Rajasthan Chunav Result: राजस्थान में हॉट सीट बनी लोकसभा सीट दौसा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़े अंतर की जीत कांग्रेस के मुरारीलाल मीना ने दर्ज की है।

दौसाJun 05, 2024 / 10:59 am

Kirti Verma

Rajasthan Chunav Result: राजस्थान में हॉट सीट बनी लोकसभा सीट दौसा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़े अंतर की जीत कांग्रेस के मुरारीलाल मीना ने दर्ज की है। इस जीत से मुरारीलाल ने ना केवल रिकॉर्ड कायम किया है, बल्कि पार्टी के पुराने गढ़ को वापस कांग्रेस की झोली में ला दिया। वहीं दौसा लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने इस बार भाजपा को हैट्रिक बनाने से रोक दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीना ने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कन्हैयालाल मीना को 2 लाख 37 हजार 340 मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को 4 लाख 8 हजार 926 तथा कांग्रेस प्रत्याशी को 6 लाख 46 हजार 266 मत मिले। दौसा सीट प्रदेश में हॉट सीट बनी हुई थी। कांग्रेस को यहां जीत की उम्मीद थी, लेकिन इतने बड़े अंतर ने सभी को चौंका दिया। जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल हो गया, करारी शिकस्त से भाजपा में मायूसी छा गई। पांच माह पूर्व विधानसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा के लिए परिणामों से झटका लगा है। कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्र की आठ में से सात विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की, जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान मात्र तीन ही जीत सकी थी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रणनीति कामयाब रही, जिसको भाजपा भेद नहीं सकी।
यह भी पढ़ें
राजस्थान के ये 5 विधायक बन गए हैं सांसद, जानें अब कब और किन सीटों पर होंगे विधानसभा उपचुनाव

दौसा
पार्टी लोकसभा विधानसभा

कांग्रेस 90904 (62.11) 98238 (54.21%)
भाजपा 54114 (36.97%) 67034 (36.99%)

कांग्रेस का मत बढ़ा-7.9%
भाजपा का मत घटा-0.2%

कद बढ़ा-घटा
मुरारीलाल मीना- विधायक का चुनाव जीतने के पांच माह के भीतर अब सांसद का चुनाव जीतकर पार्टी के बड़े नेता के रूप में उभरे।
शंकरलाल शर्मा- विधानसभा का चुनाव हारने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और करीब उतने ही अंतर से फिर दौसा से पार्टी हारी।
यह भी पढ़ें
राजस्थान की इस सीट पर तीन दशक बाद मुरझाया कमल, भाजपा प्रत्याशी को हराकर तीसरी बार दर्ज की शानदार जीत

बांदीकुई
पार्टी लोकसभा विधानसभा

भाजपा 52267 (39.57%) 92067 (51.55%)
कांग्रेस 78477 (59.42%) 79687 (44.62%)

भाजपा का मत घटा-11.98%
कांग्रेस का मत बढ़ा-14.8%

कद बढ़ा-घटा
जीआर खटाणा-विधानसभा चुनाव हारने के बाद अब क्षेत्र में बड़ी जीत से पार्टी में हुए और मजबूत।
भागचंद टांकड़ा-विधानसभा चुनाव में जीत से मजबूत हुए, लेकिन अब हार से फिर चुनौती।
लालसोट
पार्टी लोकसभा विधानसभा

भाजपा 48440 (36.93%) 120962 (61.51%)
कांग्रेस 81026 (61.78%) 73894 (37.57%)

भाजपा का मत घटा-24.58 %
कांग्रेस का मत बढ़ा-24.21 %

कद बढ़ा-घटा
परसादीलाल मीना- पिछली करारी हार के बाद प्रदर्शन सुधारा, रुठे मतदाताओं को साथ लेने में पार्टी कामयाब रही।
रामबिलास मीना- विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत के बावजूद उस प्रदर्शन को लोकसभा चुनाव में कायम नहीं रख सके।
सिकराय
पार्टी लोकसभा विधानसभा

भाजपा 39260 (27.26%) 91996 (50.12%)
कांग्रेस 102747 (71.36%) 82568 (44.86%)

भाजपा का मत घटा- 22.86%
कांग्रेस का मत बढ़ा- 26.5%

कद बढ़ा-घटा
ममता भूपेश- लोकसभा क्षेत्र में यहां सबसे अधिक मतों से जीत होने से संगठन में मजबूत और जनता में दिखी पकड़।
विक्रम बंशीवाल- विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब लोकसभा में बड़े अंतर से मिली शिकस्त चिंता का सबब।
बस्सी
पार्टी लोकसभा विधानसभा

भाजपा 67840 (47.39%) 81729 (43.97%)
कांग्रेस 74012 (51.70%) 88043 (47.37%)

भाजपा का मत बढ़ा – 3.42 %
कांग्रेस का मत बढ़ा- 4.33%

कद बढ़ा-घटा
लक्ष्मण मीना – भाजपा प्रत्याशी का गृह विधानसभा क्षेत्र होने के बावजूद पार्टी को जीत दिला दिखाई मतदाताओं पर मजबूत पकड़।
चंद्रमोहन मीना- विधानसभा चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को यहां से हार मिली। भाजपा प्रत्याशी के यहां से पूर्व विधायक होने के कारण बड़ी उम्मीदें थी, जिनको झटका लगा।
थानागाजी
पार्टी लोकसभा विधानसभा
भाजपा 45148 (39.47%) 65411 (38.75%)
कांग्रेस 67971 (59.42%) 67350 (39.09%)

भाजपा का मत बढ़ा- 0.72%
कांग्रेस का मत बढ़ा- 20.33 %

कद बढ़ा-घटा
कांतिप्रसाद मीना- यहां से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से भी अधिक वोटों से लोकसभा में जीत मिली है।
हेमसिंह भड़ाना- विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और फिर पार्टी को यहां से हार मिली।

संबंधित विषय:

Hindi News / Dausa / राजस्थान में दौसा सीट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत, तोड़ डाला ये ‘रिकॉर्ड’, अब पहुंचेंगे संसद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.