bell-icon-header
दंतेवाड़ा

गोली नहीं बोली है माओवाद का हल, फिर ऐसे खत्म होगा हत्याओं का सिलसिला…

जकांछ ने कहा, विकल्प चाहती है जनता, पार्टी पदाधिकारियों ने कहा पिछले 60-70 वर्षों में ये दोनों पार्टियां जनता को छलने में लगी हुई है।

दंतेवाड़ाApr 19, 2018 / 07:54 pm

Ajay Shrivastav

गोली नहीं बोली है माओवाद का हल, फिर ऐसे खत्म होगा हत्याओं का सिलसिला…

दंतेवाड़ा . नगर स्थित इंडियन कै फे में छग जनता कांग्रेस ने प्रेसवर्ता के दौरान भाजपा और कांग्रेस को जमकर कोसा। पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले 60-70 वर्षों में ये दोनों पार्टियां छलने में लगी हुई है। जनता विकल्प चाहती थी। छत्तीसगढ की जनता सुप्रीमो अजीत जोगी से सीधे संवाद कर रही है। 17 में यहां जो नही हुआ, छग विकास करके दिखाई गई।

घोषणा पत्र नहीं शपथ पत्र जनता के सामने होगा। उस शपथ पत्र में लिखा होगा बनने के बाद सरकार क्या-क्या करेगी। बस्तर को अधिकारी-नेता चारागाह के रूप में देखते हैं। माओवाद के नाम पर बंदरबांट चल रहा है। इस समस्या का कोई समाधान नहीं करना चाहता है। छग जनता कांग्रेस की सरकार बनी तो हथियारों और हत्याओं का खेल समाप्त होगा। गोली से नहीं बोली से अंत होगा। बस्तर को विकास चाहिए, इस समस्या का समाधान इसी में है। भाजपा हो या कांग्रेस विकास तो नहीं किया, इस समस्या का सरंक्षण किया है।

मोदी की सोच को हकीकत में बदल डाला इस मंत्री ने, पीएम सुनेंगे तो वे भी होंगे हैरान…

एनएमडीसी में स्थानीय लोगों की भर्ती हो
नौकरी देने एनएमडीसी ने साजिश रची है। छग जनता कांग्रेस विरोध कर रहा है। भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता बरतने की आशंका है। परीक्षा में स्थानीय लोगों की अपेक्षा बाहरी उम्मीदवार ज्यादा हुए तो इसका उग्र रूप में विरोध होगा। एनएमडीसी में लैब टैक्नीशियन और दीगर पदों के लिए आगामी दिनों में परीक्षा होगी। इस परीक्षा के गोपनीय ढंग से होने की बात सामने आ रही है। एनएमडीसी इस परीक्षा के माध्यम से बाहरी लोगों को नौकरी देने का इंतजाम कर रही है। दूसरे प्रदेश के लोगों को यहां प्रवेश दिया गया तो उग्र पदर्शन होगा। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा पार्टी मिशन 72 पर काम कर रही है। छग के सभी विधानसभा में चुनाव लड़ेगी।

OMG ! जिंदगी की लड़ाई लड़ते-लड़ते थक गया था मासूम, धीरे-धीरे थम गई सांसें…

मिशन 72 है जोगी का लक्ष्य
पत्रकारों से चर्चा में पार्टी पदाधिकारी जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान और राहुल महाजन ने मीडिया से कहा, पार्टी स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने दृढ़ संकल्पित है। चर्चा के दौरान बताया गया कि पार्टी का विशाल सम्मेलन रायपुर में 29 अप्रैल को होगा। सम्मेलन में मिशन 72 पर चर्चा और कार्ययोजना का खुलासा होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल ही नहीं वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Hindi News / Dantewada / गोली नहीं बोली है माओवाद का हल, फिर ऐसे खत्म होगा हत्याओं का सिलसिला…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.