bell-icon-header
दमोह

10 फीट लंबे अजगर ने जिंदा सियार को निगला, देखते रह गए किसान

MP News: एमपी के दमोह से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक अजगर ने सियार को निगल लिया। इसे देख किसान डर गए।

दमोहSep 22, 2024 / 01:44 pm

Himanshu Singh

MP News: मध्यप्रदेश में दमोह जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां खेत में बैठे अजगर ने एक सियार को जिंदा निगल लिया। इसे देख किसान किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों को खेत से दूरी बनाएं रखने को कहा गया।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला तेंदूखेड़ा थाना के अंतर्गत ग्राम भोंडीखुर्द का है। जब किसान सुबह अपने खेत में गए तो उन्हें खेत की फसल चौपट मिली। जिसे किसान ने जानबूझ के अनदेखा कर दिया। जब बाद में फसल के बीच नजर गई तो 10 फीट के आसपास लंबा अजगर देखने को मिला। अजगर को देखते ही किसान वहां से भाग निकले। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और भीड़ को दूर कराया।

सियार को जिंदा निगला


ग्रामीणों का कहना था कि सुबह आठ बजे हम लोग खेत जा रहे थे। तभी उन्हें खेत की फसल तहस-नहस दिखी थी। इसी बीच किसान की नजर पड़ी तो देखा कि खेत के बीचोबीच 10 फीट लंबा अजगर सियार को जिंदा निगल गया।

संबंधित विषय:

Hindi News / Damoh / 10 फीट लंबे अजगर ने जिंदा सियार को निगला, देखते रह गए किसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.