इधर, मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाहियां सामने आने के बाद दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। कलेक्टर ने ये भी कहा कि अस्पताल में सुरक्षा के मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं, जिसे अब सख्त किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
यह भी पढ़ें- Ratlam News : ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 4 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे, Video
पहले से घूम रही थी संदिग्ध महिला
आपको बता दें कि, जिले के पथरिया इलाके में रहने वाली महिला वर्षा सिंह गौंड की जिला अस्पताल से महज 4 दिन की मासूम बच्ची चोरी हो गई थी। पुलिस को दिए बयान में वर्षा ने बताया कि कुछ देर पहले एक काली साड़ी पहने महिला उसके पलग के आसपास टहल रही थी। कुछ देर के लिए वो नजदीक भी आई और बच्ची के बारे में पूछने लगी। उसे लगा कि शायद वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों के साथ होगी। इसलिए उसने भी महिला के सवालों पर संदेह नहीं किया। लेकिन कुछ देर बाद उसकी आंख लग गई। चंद मिनटों बाद ही जब वो नींद से जागी तो उसकी बेटी पलंग पर मौजूद नहीं थी और ना ही वो काली साड़ी वाली महिला कहीं दिखाई दे रही थी। उसने जब वार्ड के अन्य लोगों से संबंधित महिला के बारे में पूछा तो पता चला कि संदिग्ध महिला किसी की पहचान वाली नहीं थी। यह भी पढ़ें- विदेश जाने की सोच रहे हैं तो सावधान! लौटकर आए युवाओं ने बताई खौफनाक कहानी
सीसीटीवी में दिखी थी महिला चोर
इधर, मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर, एसपी, कोतवाली पुलिस और सीएमएचओ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद महिला के बयान दर्ज कराए गए। महिला ने उस संदिग्ध महिला का जिक्र किया तो पुलिस ने तुरंत ही उसे लेकर अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में महिला की शिनाख्त कराई गई। सीसीटीवी के आधार पर वर्षा ने संदिग्ध महिला की पुष्टि की। महिला उसकी बच्ची को गोद में ले जाती भी दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने अपना खूफिया तंत्र एक्टिव किया और काली साड़ी वाली महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- कीचड़ में डूबा विकास : खटिया पर ले जा रहे मरीज, 1.5 कि.मी कीचड़ में धंसते हुए लेकर पहुंचे अस्पताल