scriptचुनाव से पहले अश्लील वीडियो वायरल, आपत्तिजनक हालत में नजर आए डबरा विधायक | mp election 2023 obscene video of congress mla suresh raje goes viral | Patrika News
डबरा

चुनाव से पहले अश्लील वीडियो वायरल, आपत्तिजनक हालत में नजर आए डबरा विधायक

डबरा विधायक सुरेश राजे ने कहा- उन्हें 4-5 माह से कोई ब्लैकमेल कर रहा था…।

डबराAug 25, 2023 / 04:24 pm

Manish Gite

dabara1.jpg

डबरा से विधायक सुरेश राजे का वीडियो वायरल…। बोले- कोई मुझे ब्लैकमेल कर रहा था।

 

डबरा विधायक सुरेश राजे का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे आपत्तिजनक हालत में एक युवक के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो भोपाल का होना बताया गया है, जो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। यह वीडियो 6 मिनट 37 सेकंड का है। यह वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस संबंध में राजे का कहना है कि जो वीडियो सामने आया है, वह एडिट किया हुआ है। इसकी चर्चा पिछले 4-5 महीने से उनके विरोधी कर रहे थे। तीन-चार दिन से वीडियो को लेकर मैसेज भी आ रहे थे, जिसमें 50 लाख रुपए की मांग की जा रही थी। मैं इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा हूं। वीडियो पूरी तरह से गलत है। बता दें कि 2020 में राजे ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। उप चुनाव में भाजपा में शामिल हुईं इमरती देवी को डबरा सीट से हराया था।

 

ग्वालियर जिले के डबरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के आपत्तिजनक वीडियो के बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है। इस मामले में सुरेश राजे कहते हैं कि यह वीडियो एडिटेड है और बनाने वाले उन्हें काफी समय से राजनीतिक और आर्थिक रूप से ब्लैकमेलिंग की कोशिश कर रहे थे। राजे अब कानूनी कार्रवाई भी करने की बात कह रहे हैं। इधर, कांग्रेस विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा ने वीडियो को शर्मनाक बताते हुए कहा है कि अब कमलनाथ को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने इस मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की है। पाराशर ने कहा है कि कोई विधायक और सांसद लाखों लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी आशाओं और अपक्षाओं का केंद्र होता है। उसका अनुसरण लोग करते हैं, इसलिए यह जो वीडियो सामने आया है वह सामाजिक रूप से बहुत ही विद्रूप, सामाजिक मान्यताओं को कलंकित और शर्मसार करने वाला है। भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भी वीडियो को देखकर कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। किसका है पता नहीं। बताया जा रहा था कि किसी कांग्रेस के विधायक का है।

 

भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए थे राजे

2018 में इमरती देवी डबरा विधानसभा सीट का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ी थी और मंत्री बनी थी। इसके बाद सिंधिया के समर्थन में इमरती देवी ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। इसके बाद 2020 में हुए उप चुनाव में भाजपा की ओर से इमरती देवी को मैदान में उतारा गया, तब कांग्रेस नेता सुरेश राजे ने हरा दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले सुरेश राजे भाजपा में ही थे और दो बार नगर पालिका का चुनाव और 2013 में विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इसके बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया था। गौरतलब है कि सुरेश राजे के प्रचार में कमलनाथ खुद और राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी आ चुके हैं।

Hindi News/ Dabra / चुनाव से पहले अश्लील वीडियो वायरल, आपत्तिजनक हालत में नजर आए डबरा विधायक

ट्रेंडिंग वीडियो