bell-icon-header
क्राइम

Dombivli: बेटी को घुमाने लाया था पिता, दोनों खाड़ी में डूबे; झील में मिला अज्ञात शव

Thane News: ठाणे शहर की मसुंडा झील में करीब 40 साल के एक व्यक्ति का शव मिला।

Dec 24, 2023 / 09:53 pm

Dinesh Dubey

File Photo

Dombivali News: मुंबई से सटे ठाणे जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां घुमने आये एक व्यक्ति और उसकी ढाई साल की बेटी के खाड़ी (Creek) में डूब गयी। अधिकारियों ने दोनों की मौत की आशंका जताई है। हालांकि पिता-बेटी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि अनिल सुरवाडे (40) अपनी बेटी के साथ दोपहर में डोंबिवली के राजू नगर में खाड़ी घुमने आये थे। कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के अधिकारी ने कहा, खाड़ी किनारे खेलते समय बच्ची फिसलकर पानी में गिर गयी। अपनी बेटी को डूबता देख सुरवाडे ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों लापता हो गए।
यह भी पढ़ें

पुणे में रिश्ते तार-तार, मामी ने भतीजी के कपड़े उतारकर की पिटाई, खींची नग्न तस्वीरें

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। पिता-बेटी का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।

ठाणे लेक में मिला शव

इस बीच, ठाणे शहर में शनिवार को मसुंडा झील (Masunda Lake) में करीब 40 साल के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। अधिकारियों ने बताया कि शव को दोपहर करीब 4 बजे तैरते हुए देखा गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। नौपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Hindi News / Crime / Dombivli: बेटी को घुमाने लाया था पिता, दोनों खाड़ी में डूबे; झील में मिला अज्ञात शव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.