bell-icon-header
क्राइम

Korba Murder News: कोरबा हत्याकांड में दो संदेही गिरफ्तार, शव को 17 टुकड़ों में काटकर फेंका था आरोपी…

CG Murder News: पासपोर्ट में बोर्डिंग डिटेल से पता चलता है कि एक जुलाई को वसीम सऊदी अरब से दमनदीव पहुंचा। फिर वहां से दिल्ली एयरपोर्ट आया। उसके बाद की कहानी को सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है।

कोरबाJul 12, 2024 / 04:52 pm

Khyati Parihar

Crime News: युवक के शव को टुकड़ों में काटकर पिट्ठू बैग और बोरी में भरकर बांध में फेंकने के मामले की जांच कर रही पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में शामिल दो संदिग्धों को बाहर से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि पकड़े गए दोनों संदिग्धों ने युवक की हत्या को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी है, इसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस हत्याकांड का खुलासा शुक्रवार को किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। संदिग्धों से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही है।
इस बीच पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त करा ली है। उसकी पहचान मोहम्मद वसीम अहमद उम्र 26 वर्ष से की गई है जो रांची झारखंड का रहने वाला था। शव की पहचान वसीम के भाई तहसीन अहमद ने की जो रांची से भाई की मृत्यु की सूचना पर कोरबा पहुंचा था। तहसीन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सऊदी गया था। परिवार के साथ उसकी हफ्ते-10 दिन में कभी-कभी बातचीत होती थी।
यह भी पढ़ें

Korba Murder News: 17 टुकड़ों में मिली युवक की लाश, स्कूल बैग-बोरे में पैर-सिर और कपड़ों के साथ मिला पासपोर्ट…सनसनी

वसीम ने बताया था कि वह बहुत जल्द अपने वतन लौटेगा लेकिन यह नहीं बताया था कि वह लौट गया है। परिवार के सदस्य वसीम के रांची लौटने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच बुधवार को पुलिस की ओर से वसीम के परिजनों को कॉल किया गया। इसमें बताया गया कि सड़क दुर्घटना में वसीम घायल हो गया है जो कोरबा के कटघोरा में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रांची से कोरबा पहुंचे। उन्हें यहां पहुंचने पर अपने भाई के मृत्यु की जानकारी मिली।
बताया जाता है कि तीन भाई और एक बहन में वसीम सबसे छोटा भाई था। परिवार के बीच सबसे कम बोलता था। वसीम के घर लौटने पर परिवार उसकी शादी करना चाहता था, इसके लिए रिश्ते देख रहा था। लेकिन इसके पहले कि वसीम अपने घर रांची पहुंचता, उसकी पाली थाना क्षेत्र में चैतमा के करीब ढाई किमी दूर ग्राम गोपालपुर के बांध में लाश मिली। शव को कई टुकड़ों में काटकर पिट्ठू बैग और बोरी में भरकर पानी में फेंका गया था।

वसीम की हत्या में दो से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि वसीम की हत्या और उसके शव को ठिकाने लगाने में 2 से अधिक आरोपी शामिल हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने में साइबर सेल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और युवक के कॉल डिटेल के साथ कई अन्य बिंदुओं का मिलान किया और इसके आधार पर हत्या में शामिल दो लोगों को पकड़ा है। इसमें एक दंपत्ति के शामिल होने की बातें कही जा रही है लेकिन पुलिस की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
छानबीन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसे लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं और संदिग्धों को पकड़ा गया है। शुक्रवार को इस मामले का खुलासा हो सकता है। गौरतलब है कि घटना स्थल बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब ढाई किलोमीटर दूर चैतमा के पास है। छानबीन के दौरान पिट्ठू बैग में भरकर फेंकी गई लाश की जांच में एक पासपोर्ट और कपड़े मिले थे। इसके आधार पर युवक की पहचान रांची के रहने वाले वसीम अहमद से की गई।

Hindi News / Crime / Korba Murder News: कोरबा हत्याकांड में दो संदेही गिरफ्तार, शव को 17 टुकड़ों में काटकर फेंका था आरोपी…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.