थाना क्षेत्र के गांव प्रताप खेड़ा माजरा टिकरा मऊ में रामकिशोर और गुरुचरण के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी क्रम में दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रामकिशोर ने गुरचरण पर फावड़ा से हमला बोल दिया। जिससे गुरुचरण खून से लथपथ हो कर मौके पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची औरास थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पारिवारिक जनों से बातचीत की।
क्या कहते हैं क्षेत्राधिकार बांगरमऊ?
सीओ बांगरमऊ ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। जिसको लेकर मारपीट हो गई। रामकिशोर ने बताया कि गुरुचरण उसके हिस्से की जमीन पर मिट्टी डाल कर मेड़ बांध रहा था। जिसको लेकर विवाद हो गया। हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों हत्यारोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।