1) शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज अफरीदी हमेशा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। अपने करियर में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए है। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने 398 मैचों में 351 सिक्स लगाए हैं। अफरीदी ने अपने करियरा में वनडे में 8064 रन बनाए हैं। अपने दम पर अफरीदी ने कई मैच पाकिस्तान को जिताए हैं।
2) क्रिस गेल
लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल शामिल हैं। गेल के नाम कई विश्वस्तरीय रिकॉर्ड हैं। गेल ने 301 मैचों में 331 सिक्स जड़े हैं। IPL में भी सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने वनडे में 10480 रन बनाए हैं। गेल अब क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। टी-20 लीग में जरूर वो नजर आते हैं।
यह भी पढ़ेंं- रोहित शर्मा के पुल शॉट से 6 साल की मीरा हुई घायल, मैच के बाद चॉकलेट्स और टैडी दिया गिफ्ट
3) सनथ जयसूर्या
श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। जयसूर्या ने 445 मैचों में 270 सिक्स लगाए है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 13430 रन भी बनाए है। जयसूर्या ने कई साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। जयसूर्या को ताबड़तोड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में रखा जाता है। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए वो जाने जाते थे। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 28 शतक भी है।
4) रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने 231 वनडे में 250 सिक्स लगाए है। रोहित का वनडे करियर अभी बहुत लंबा है। आने वाले समय में वो इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकते हैं। रोहित अभी तक 9359 रन वनडे में बना चुके हैं और उनके नाम 29 शतक भी है। टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में उन्हें कुछ समय पहले ही कप्तान बनाया गया था। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है।