bell-icon-header
क्रिकेट

Asia Cup में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज, विराट कोहली का डबल धमाल

एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। बल्लेबाजों ने जमकर रन इस टूर्नामेंट मे बनाए हैं। विराट कोहली के लिए एशिया कप हमेशा शानदार रहा है, उन्होंने हर बार कोई ना कोई बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एक ऐसे ही खास रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं।

Aug 27, 2022 / 03:04 pm

Joshi Pankaj

Asia Cup 2022

एशिया कप 2022 की शुरुआत हो गई है। इस टूर्नामेंट का इतिहास बहुत लंबा रहा है। कई रिकॉर्ड्स बने और टूटे। इस साल भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। विराट कोहली आपको हर रिकॉर्ड लिस्ट में नजर आएंगे। उनका रिकॉर्ड एशिया कप में बहुत ही शानदार रहा है। कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी है जिनका टूटना बहुत मुश्किल है। पहले ये टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में होता था लेकिन अब ये टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इस वजह से कुछ रिकॉर्ड टूटना बहुत मुश्किल है।भारतीय टीम का प्रदर्शन हमेशा एशिया कप में शानदार रहा है। बल्लेबाजों ने खूब रन हमेशा इस टूर्नामेंट में बनाए है। आपको बताते हैं कि Aisa Cup में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले तीन भारतीय बल्लेबाज कौन हैं।
1) विराट कोहली

इस लिस्ट में विराट कोहली नंबर वन की पोजिशन पर है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 183 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। टीम इंडिया को इस मैच में जीत मिली थी। विराट के करियर की ये सबसे शानदार पारी थी। पाकिस्तान के गेंदबाजों की हालत विराट कोहली ने कर दी थी। वैसे भी विराट का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ही शानदार रहे हैं।
https://youtu.be/B5z6mT004-U


2) विराट कोहली


दूसरे नंबर पर भी विराट कोहली ही हैं। विराट कोहली ने पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ भी ऐतिहासिक पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन बनाए थे। इस शतक के बाद विराट कोहली ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वनडे के वो टॉप बल्लेबाज बन गए और लगातार उन्होंने इसके बाद शतक लगाए थे।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2022 में भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान ने दिया बड़ा बयान

https://youtu.be/jZRoutqmTrU


3) सौरव गांगुली


भारतीय क्रिकेट के दादा सौरव गांगुली का नाम भी इस लिस्ट में है। उनका रिकॉर्ड भी एशिया कप में बहुत जबरदस्त रहा है। गांगुली ने भी एशिया कप में ऐतिहासिक पारियां खेली हैं। उन्होंने भी बांग्लादेश के खिलाफ 135 रन बनाए थे। गांगुली की ये पारी उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी मानी जाती है। दादा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराया था।

यह भी पढ़ें

3 खिलाड़ी जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ Playing 11 में नहीं मिलेगी जगह

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / Asia Cup में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज, विराट कोहली का डबल धमाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.