bell-icon-header
क्रिकेट

RSA vs IND Test: लंच तक पहली पारी में भारत 91/3, कोहली और अय्यर की अर्धशतकीय साझेदारी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में भारत ने तीन विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 33 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर ली है।

Dec 26, 2023 / 04:42 pm

Siddharth Rai

South Africa vs India 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अफ्रीका का यह फैसला सही साबित हुआ और उन्होंने भारत को जल्द तीन झटके दिये हैं। लांच तक भारत ने तीन विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं।

भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 14 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। रबाडा की ऊपर उठती गेंद को पुल करने के प्रयास में फाइन लेग पर खड़े फील्डर नंद्रे बर्गर को कैच थमा बैठे। रबाडा ने 10 पारियों में छठी बार उन्हें अपना शिकार बनाया। भारतीय टीम को दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 10वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। जायसवाल 37 गेंद पर 17 रन बनाए। बर्गर ने डेब्यू टेस्ट में पहला विकेट लिया।

भारत को पहली पारी में तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। शुभमन ने 12 गेंद पर दो रन बनाए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर विकेटकीपर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भारत की पारी को संभाल लिया। दोनों को एक-एक जीवनदान भी मिले। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर अय्यर का कैच छूटा। कगिसो रबाडा की गेंद पर मार्को यानसेन ने कैच छोड़ दिया। वहीं, 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली का कैच छूट गया। नंद्रे बर्गर की गेंद पर टोनी डि जोर्जी ने आसान कैच छोड़ दिया। लांच तक विराट कोहली 33 और श्रेयस अय्यर 31 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर ली है।

Hindi News / Sports / Cricket News / RSA vs IND Test: लंच तक पहली पारी में भारत 91/3, कोहली और अय्यर की अर्धशतकीय साझेदारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.