शेफाली के नाम सबसे तेज दोहरा शतक
शेफाली वर्मा ने टेस्ट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। उन्होंने अपने करियर के इस पहले दोहरे शतक को 194 गेंद में पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 248 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था।करियर की पहली सेंचुरी लगाई
– शेफाली ने तीनों प्रारूपों में अपना पहला शतक लगाया। उन्होंने 197 गेंदों में 23 चौकों और आठ छक्कों के साथ 205 रन ठोके। – मिताली राज के बाद शेफाली टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली भारत की दूसरी बल्लेबाज बनीं। – शेफाली ने आठ छक्के लगाए और टेस्ट इतिहास में एक पारी के दौरान सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड बनाया।
यह भी पढ़ें