टीम के भारत आते ही स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। टीम का स्वागत ठीक वैसा ही होगा जैसे 17 साल पहले 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम का हुआ था। उसी तर्ज पर नरीमन पॉइंट से मरीन ड्राइव होते हुए वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन रूफ बस में टीम का विक्ट्री मार्च होगा। वहीं इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ब्रेक फास्ट और बाद में सम्मान समारोह में कैश प्राइज दिया जाएगा।
➣ सुबह 6 बजे : फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
➣ सुबह 11 बजे : प्रधानमंत्री आवास में भारतीय टीम का स्वागत समारोह होगा। यहां खिलाड़ी पीएम मोदी के साथ ब्रेक फास्ट करेंगे।
➣ दोपहर 12:30 बजे : सभी खिलाड़ी चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई लाए जाएंगे। मुंबई एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को सीधे नरीमन पॉइंट लाया जाएगा।
➣ शाम 4:00 बजे: खिलाड़ियों के सम्मान में नरीमन पॉइंट से वानखड़े स्टेडियम तक 2 किलोमीटर का रोड-शो रखा जाएगा।
➣ करीब 5:00 बजे: वानखेड़ में सम्मान समारोह होगा। बीसीसीआई खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ को 125 करोड़ रुपए का कैश प्राइज देगा।
नई दिल्ली पहुंचने पर भारतीय टीम सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के तुरंत बाद टीम मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई में बीसीसीआई ने एक ओपन-टॉप बस यात्रा की व्यवस्था की है जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक समारोह होगा। बस में खिलाड़ियों की परेड मरीन ड्राइव के आसपास होने की उम्मीद है और इसके शाम 5 बजे के आसपास शुरू होने की संभावना है।